
यूजीसी समर्थक प्रोटेस्ट में महिला यूट्यूबर रुचि तिवारी के साथ बदसलूकी का मामला सामने आया है। उन्होंने दावा किया है कि प्रोटेस्ट कवर करने के दौरान उनकी जाति पूछी गई और फिर उनके साथ मारपीट की गई। इसी दौरान वहां मौजूद लड़कियों ने नेकेड परेड की भी धमकी दी।

बीएचयू में शांतिपूर्ण मार्च और सभा करने वाले दर्जनों छात्रों को कारण बताओ नोटिस जारी किया गया है। इन छात्रों को 11 फरवरी को जांच समिति के सामने उपस्थित होकर अपना पक्ष रखने का मौका दिया गया है।

उत्तर प्रदेश के शैक्षणिक केंद्रों में यूजीसी के नए नियमों के समर्थन में अब छात्र लामबंद हो रहे हैं। बनारस हिंदू विश्वविद्यालय (BHU) के बाद शुक्रवार को महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ और प्रयागराज में छात्रों ने इन नियमों के समर्थन में हुंकार भरी।

बिहार की तिलका मांझी भागलपुर यूनिवर्सिटी (टीएमबीयू) में सुप्रीम कोर्ट की रोक के बावजूद यूजीसी के नए नियम लागू कर दिए गए। इस पर विवाद होने के बाद कुलपति ने शिकायत निवारण कमिटी गठित करने का आदेश वापस ले लिया है।

विश्वविद्यालय अनुदान आयोग (UGC) के नए 'इक्विटी रेगुलेशंस-2026' को लेकर चल रही कानूनी और प्रशासनिक खींचतान अब कैंपस की सड़कों पर आ गई है। मंगलवार को काशी हिंदू विश्वविद्यालय (BHU) के 'एससी-एसटी ओबीसी एकता मंच' के बैनर तले सैकड़ों छात्र-छात्राओं ने इन नियमों के समर्थन में एक विशाल विरोध मार्च निकाला।

पटना में यूजीसी नियमों के समर्थन में सोमवार को हजारों छात्र सड़कों पर उतर गए। पुलिस ने जेपी गोलंबर पर उन्हें रोक दिया। इससे प्रदर्शनकारियों और पुलिस के बीच झड़प की स्थिति बन गई। पुलिस ने दो छात्र नेताओं अमर आजाद और मनीष यादव को हिरासत में लिया है।

सीएम योगी के समर्थन में इस्तीफा देने वाले जीएसटी के डिप्टी कमिश्नर प्रशांत कुमार सिंह ने यूटर्न ले लिया है। डिप्टी कमिश्नर ने अपना इस्तीफा वापस ले लिया है। उन्होंने कहा, वह बिना किसी दबाव के इस्तीफा वापस ले रहे हैं।

यूजीसी नियमों पर सुप्रीम कोर्ट की रोक लगने के बाद एक युवक का भड़काऊ एवं विवादित बयानबाजी करते हुए वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। बिहार पुलिस ने संज्ञान लेते हुए इसकी जांच शुरू कर दी है।

परमहंस आचार्य ने बड़ा रोचक दावा किया है, जो तेजी से वायरल हो रहा है। आचार्य ने कहा कि डोनाल्ड ट्रंप ने पीएम मोदी पर तंत्र-मंत्र कराए थे और उसके असर के चलते ही वह वशीकरण का शिकार हो गए थे। इसी वशीकरण के चलते यूजीसी ने ऐसा नियम बनाया था, लेकिन अब हमने वैदिक मंत्रों से उन्हें मुक्त करा लिया है।

बिहार के हिसुआ से भाजपा विधायक अनिल सिंह ने यूजीसी के नियमों का खुलकर विरोध करते हुए मोदी सरकार से इसमें बदलाव की मांग की। उन्होंने यूपी और हरियाणा में सवर्णों की हैसियत का हवाला देते हुए इन नियमों का विरोध किया।