
महाराष्ट्र के महायुति में भाजपा, शिवसेना और अजित पवार की एनसीपी शामिल हैं। शिवसेना के मंत्रियों ने इसी मंगलवार को हुई कैबिनेट मीटिंग में हिस्सा नहीं लिया था। इस बैठक में अकेले एकनाथ शिंदे ही गए थे और चुपचाप बैठे रहे। अन्य सभी मंत्री मुख्यमंत्री कार्यालय में देवेंद्र फडणवीस का इंतजार कर रहे थे।

शिवसेना यूबीटी चीफ उद्धव ठाकरे ने कहा, 'जैसे एनाकोंडा अपने रास्ते में आने वाली हर चीज को निगल जाता है, वैसे ही वे मुंबई को गटकना चाहते हैं।' ठाकरे ने अमित शाह और भाजपा की ओर इशारा करते हुए यह बात कही।

शिवसेना उद्धव गुट के नेता संजय राउत ने दावा किया है कि राज्य के आगामी नगर निगम चुनावों के बाद एकनाथ शिंदे अपने दल का विलय भाजपा में कर लेंगे। बकौल संजय, शिंदे को ऐसा करने के लिए पीएम मोदी और गृहमंत्री अमित शाह ने कहा है।

Uddhav Thackeray: शिवसेना यूबीटी के प्रमुख उद्धव ठाकरे और मनसे प्रमुख राज ठाकरे एक बार फिर से साथ नजर आए हैं। बीएमसी चुनाव के पहले दोनों भाईयों के एक साथ नजर आने से उनके गठबंधन की चर्चा तेज हो गई है।

उद्धव ठाकरे ने कहा कि महाराष्ट्र सरकार द्वारा किसानों के लिए घोषित वित्तीय सहायता इतिहास का सबसे बड़ा मजाक है। सरकार को किसानों की जिम्मेदारी वैसे ही लेनी चाहिए जैसे माता-पिता अपने बच्चों की जिम्मेदारी लेते हैं।

Bala shaheb Thackeray: शिवसेना संस्थापक बाल साहेब ठाकरे की मौत को लेकर राम कदम द्वारा लगाए गए आरोपों के बाद उद्धव गुट भड़क गया है। पार्टी की तरफ से कहा गया है कि वह इन निराधार आरोपों के लिए राम कदम के खिलाफ मान हानि का मुकदमा दायर करेगी।

Bala saheb Thackeray death: शिवसेना नेता राम कदम ने दशहरे की एक रैली के दौरान यह दावा किया कि उद्धव ठाकरे ने अपने दिवंगत पिता के शव के साथ अमानवीय व्यवहार किया था। उन्होंने कहा कि दिवंगत नेता के निधन के बाद बी उनका शव दो दिन तक रखा रहा उनकी मृत्यु की घोषणा नहीं की गई।

उद्धव ठाकरे ने आरोप लगाया कि मुंबई नगर निगम चुनावों से पहले भाजपा फिर से हिंदुओं और मुसलमानों के बीच फूट डालने की कोशिश कर रही है। भाजपा अमीबा की तरह हो गई है; शरीर में प्रवेश करते ही पेट में दर्द होता है और समाज में प्रवेश करते ही शांति भंग होती है।

बताया जा रहा है कि उद्धव, राउत और अनिल परब ने पिछले हफ्ते ‘शिवतीर्थ’ में राज से ढाई घंटे की मुलाकात की थी, जिसमें बीएमसी चुनाव में सीटों के बंटवारे पर चर्चा हुई थी। हालांकि, बाद में राउत ने इसे पारिवारिक मुलाकात बताया था।

Maharashtra: आदित्य ठाकरे के ऊपर तंज कसते हुए महाराष्ट्र सरकार के मंत्री नितेश राणे ने कहा कि आदित्य बुर्का पहनकर चुपके से मैच देखेंगे। ठाकरे का मजाक उड़ाते हुए राणे ने कहा कि बुर्का पहनकर वह अपनी आवाज में चिल्लाएंगे तो कौन ही पहचान पाएगा कि यह आदित्य ठाकरे हैं।