
TVS मोटरसाइकिल ने अपनी रेडर 125 की कीमतों में मामूली बढ़ोतरी कर दी है। कीमत में बढ़ोतरी वैरिएंट के हिसाब से की गई है। एंट्री-लेवल ड्रम ब्रेक वैरिएंट के लिए यह 1,250 तक बढ़ गई है। यह मोटरसाइकिल 6 वैरिएंट में उपलब्ध है, जो फीचर्स, हार्डवेयर और लुक के मामले में अलग-अलग हैं।

दिसंबर 2025 के टू-व्हीलर्स सेल्स के आंकड़े सामने आ गए हैं। इन आंकड़ों ने सभी को चौंका दिया है। दरअसल, पिछले महीने टू-व्हीलर की घरेलू बिक्री और एक्सपोर्ट को मिलाकर टीवीएस मोटर कंपनी ने बाजी मार ली है। अपनी शानदार सेल्स के साथ उसने हीरो, होंडा और यहां तक की बजाज को भी पीछे छोड़ दिया।

ये भारत का पहला हाइपर स्कूटर और सबसे तेज 150cc स्कूटर है, जो सिर्फ 6.3 सेकंड में 0-60 km/h की स्पीड पकड़ लेता है। इसमें रेस और स्ट्रीट राइडिंग मोड, ट्रैक्शन कंट्रोल और ABS जैसे फीचर्स हैं, जो रोजाना की राइडिंग के लिए रेसट्रैक से प्रेरित परफॉर्मेंस देते हैं।

भारतीय ग्राहकों के बीच टीवीएस की टू-व्हीलर को खूब पसंद किया जाता है। अगर बीते महीने यानी नवंबर, 2025 में हुई बिक्री की बात करें तो एक बार फिर टीवीएस जुपिटर (TVS Jupiter) कंपनी की बेस्ट-सेलिंग मॉडल बन गई।

टीवीएस के टू-व्हीलर को बीते महीने यानी नवंबर, 2025 में शानदार ग्रोथ मिली। इस दौरान टीवीएस के टू-व्हीलर की बिक्री 4,97,841 यूनिट्स रही। जो पिछले साल के मुकाबले 27 पर्सेंट ज्यादा है।

भारतीय ग्राहकों के बीच 125cc सेगमेंट के मोटरसाइकिल की डिमांड हमेशा से रही है। अगर बीते महीने यानी अक्टूबर, 2025 की बात करें तो होंडा शाइन + एसपी ने बिक्री में टॉप पोजीशन हासिल कर लिया।

भारतीय ग्राहकों के बीच टीवीएस के टू-व्हीलर को खूब पसंद किया जाता है। अगर बीते महीने यानी अक्टूबर, 2025 की बात करें तो एक बार फिर टीवीएस जूपिटर (TVS Jupiter) कंपनी की बेस्ट-सेलिंग मॉडल रही।

TVS मोटर कंपनी ने अपने सोशल मीडिया चैनल पर एक टीजर जारी किया, जिसमें अपनी पहली इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल के ग्लोबल डेब्यू की पुष्टि की गई। यह एक नेकेड मोटरसाइकिल और शायद एक स्ट्रीट-फाइटर भी होगी। साथ ही, एक और मॉडल होगा जिसे स्टंट एक्टिविटीज के लिए तैयार किया गया है।

देश की पहली फैक्ट्री फिटेड CNG स्कूटर का इंतजार TVS जल्द ही खत्म करेगी। दरअसल, कंपनी ने इस स्कूटर को भारत मोबिलिटी ग्लोबल एक्सपो 2025 में पेश किया था। वैसे, तो ये कॉन्सेप्ट मॉडल था, लेकिन प्रोडक्शन लेवल पर ये काफी हद तक कम्प्लीट नजर आ रहा था।

टीवीएस मोटर कंपनी भारतीय बाजार के EV सेक्टर में नंबर-1 पोजीशन पर बनी हुई है। साथ ही, वो बड़े कदम उठाकर अपने ग्लोबल फुटप्रिंट का विस्तार भी कर रही है। कंपनी ने हाल ही में 2026 EICMA शो में पेश होने वाले M1-S इलेक्ट्रिक स्कूटर के अपडेटेड 2026 वर्जन का टीजर जारी किया है।