
गुरुवार को बठिंडा से गोरखपुर आने वाली गोरखधाम एक्सप्रेस भी 2 घंटे की देरी से आई। लेटलतीफी की वजह से स्टेशन पर ट्रेन का इंतजार कर रहे यात्री भी परेशान हो गए। प्लेटफार्म पर बेंच के पैक हो जाने के बाद सैकड़ों यात्रियों को मजबूरन फर्श पर पेपर और चादर बिछाकर बैठना पड़ा।

उत्तर रेलवे के दिल्ली मंडल के दिल्ली क्षेत्र में स्थित दिल्ली सराय रोहिल्ला-साहिबाबाद स्टेशनों के मध्य पुल संख्या-241 बी पर रि-गर्डरिंग कार्य एवं गाजियाबाद यार्ड में इंजीनियरिंग कार्य हेतु ब्लाक दिसंबर के पहले सप्ताह में रहेगा।

उत्तर रेलवे प्रबंधन ने मंडल मुख्यालय से होकर गुजरने वाली छह ट्रेनों में अस्थायी रूप से अतिरिक्त कोच लगाने का निर्णय लिया है। पद्मावत, अयोध्या एक्सप्रेस और सुहेलदेव एक्सप्रेस में भी एक्स्ट्रा कोच लगाए जाएंगे। अतिरिक्त कोच लगने से यात्रियों का रिजर्वेशन कंफर्म होने की संभावना बढ़ गई है।

लखनऊ जंक्शन के चार और पांच नंबर प्लेटफार्म पर 20 नवंबर से 22 दिसंबर तक इंजीनियरिंग कार्य के चलते ब्लॉक रहेगा। इससे ट्रेनों का संचालन प्रभावित होगा। पढ़िए किस रूट की किन ट्रेनों के संचालन में बदलाव किया गया।

बिहार आने वाली सभी ट्रेनें खचाखच भरी हुई है। विशेषकर दिल्ली से आने वाली ट्रेनों की स्थिति ज्यादा खराब है। रेलवे सूत्रों के अनुसार छठ महापर्व के कारण बिहार की ओर जाने वाली लगभग सभी ट्रेनों में स्लीपर और एसी कोच की सीटें पहले ही बुक हो चुकी हैं।

गोरखपुर से डोमिनगढ़ के बीच तीसरी रेलवे लाइन का नॉन इंटरलॉकिंग काम किया जाएगा। इस दौरान इस रूट पर ट्रेन से यात्रा में थोड़ी मुश्किल आ सकती है। इसकी वजह से 21 सितम्बर से 30 सितम्बर तक कई ट्रेनों का संचालन प्रभावित होगा। कई ट्रेनें रद्द की जाएंगी और कई बदले रूट से चलेंगी।

दानापुर रेल मंडल के फतुहा स्टेशन पर बड़ा हादसा टल गया। स्टेशन से खुलते ही डाउन 12392 श्रमजीवी की कपलिंग टूट गयी। इससे प्लेटफॉर्म परही ट्रेन दो हिस्सों में बंट गई। यात्रियों को जोरदार झटका लगा और उनके बीच अफरातफरी मच गई। कपलिंग को जोड़कर ट्रेन को ट्रेन रवाना की गई

सीवान जिले के मैरवा में बेतिया के युवकों अरुणाचल एक्सप्रेस ट्रेन से कटकर मौत हो गई। दोनों की पहचान पैंट और टी-शर्ट से हुई है। वहीं इस घटना के बाद कई ट्रेनें एक घंटे तक स्टेशन पर खड़ी रहीं। दोनों ट्रेनों के गुजरने के बाद ही रूट पर आवागमन सामान्य हुआ।

गया-कोडरमा रूट पर पटरी में दरार मिलने पर धनबाद-सासाराम इंटरसिटी एक्सप्रेस, रांची-वाराणसी वंदे भारत एक्सप्रेस और मालगाड़ियों का परिचालन कॉशन पर किया गया। तकनीकी उपकरण की मदद से ट्रैक की मरम्मत पूरी होने के बाद ट्रेनों का परिचालन सामान्य रूप से बहाल कर दिया गया। इस बीच 3 घंटे ट्रेनें अटकी रहीं।

आज सुबह हरिद्वार-देहरादून रेल मार्ग पर मलबा गिरने से कई ट्रेनों की आवाजाही ठप हो गई। गनीमत रही कि कोई ट्रेन मौके पर मौजूद नहीं थी और बड़ा हादसा टल गया।