
इस महीने यानी अगस्त में इसे खरीदने पर ग्राहकों को 13 लाख से भी ज्यादा के बेनिफिट मिलेंगे। कंपनी इस कार पर 7.50 लाख रुपए का कैश डिस्काउंट दे रही है। इसके साथ, 7.50 लाख के फाइनेंस सब्सिडी, 50,000 का एक्सचेंज, टी सिक्योर बेनिफिट भी मिलेंगे। इस तरह इस पर कुल 13,37,980 रुपए तक का फायदा मिलेगा।

कंपनी ने जुलाई में इस कार की कीमत में भी इजाफा किया है। इसकी कीमत में 23,500 रुपए तक का मैक्सिमम बढ़ोतरी की है। टैसर की वेरिएंट के आधार पर लगभग 2.5% की बढ़ोतरी की गई है। ऐसे में ये डिस्काउंट ग्राहकों को हल्की राहत जरूर देगा।

इस महीने वेलफायर खरीदने पर ग्राहकों को कुल 7,16,148 रुपए तक के बेनिफिट मिल रहे हैं। ये कंपनी की तरफ से अपने पोर्टफोलियो में दिया जाने वाला सबसे बड़ा डिस्काउंट भी है। वेलफायर के MY25 पर कंपनी 3.77 लाख का कैश डिस्काउंट दे रही है।

कंपनी इस लग्जरी सेडान के अलग-अलग मॉडल ईयर पर अलग-अलग डिस्काउंट दे रही है। कैमरी के MY25 पर कंपनी 2.50 लाख रुपए का कैश डिस्काउंट दे रही है। इसके साथ ही, इस पर फाइनेंस, एक्सचेंज और ओनरशिप बेनिफिट भी मिलेंगे। जिसके चलते इस पर कुल 4,02,416 रुपए के बेनिफिट मिलेंगे।
बता दें कि कंपनी ने पिछले महीने इसकी कीमत में 29 हजार रुपए तक का इजाफा भी कर दिया है। ऐसे में ये डिस्काउंट ग्राहकों को कुछ राहत जरूर देगा। कंपनी की वेबसाइट के मुताबिक, इसकी एक्स-शोरूम कीमतें 9.56 लाख रुपए से 13.86 लाख रुपए तक जाती हैं।
टोयोटा अर्बन क्रूजर हाइराइडर CNG में मैनुअल ट्रांसमिशन ही मिलेगा। इसका माइलेज 26.6 KM/KG का है। जबकि ग्रैंड विटारा CNG का माइलेज भी इतना ही है। हाइराइडर स्ट्रांग-हाइब्रिड में 0.76 kWh लिथियम-आयन बैटरी पैक मिलता है, जो ARAI सर्टिफाइट 29.97 kmpl का माइलेज देती है।
कंपनी इस महीने अपनी प्रीमियम हैचबैक ग्लैंजा पर कुल 70,000 रुपए तक के बेनिफिट्स दे रही है। इस कार पर 25,000 का कैश डिस्काउंट मिल रहा है। जो खरीदार अपनी नॉन-टोयोटा गाड़ी के बदले ग्लैंजा लेंगे, उन्हें 40,000 रुपए का एक्स्ट्रा एक्सचेंज बेनिफिट मिल सकता है।
कंपनी ने बीते महीने में कुल 32,516 यूनिट्स की बिक्री दर्ज की। जून 2026 की तुलना में टोयोटा ने घरेलू बिक्री में 7.3% की अच्छी मंथली ग्रोथ दर्ज की, जिसमें वॉल्यूम 28,441 यूनिट्स से बढ़कर 30,516 यूनिट्स हो गया। FY2027 के दौरान टोयोटा का घरेलू कारोबार लगातार बढ़ रहा है।
टोयोटा अपनी पॉपुलर एमपीवी इनोवा हायक्रॉस को नए अवतार में लाने की तैयारी कर रही है। इसी क्रम में टोयोटा इनोवा हाइक्रॉस के 2027 मॉडल की कुछ नई तस्वीरें इंटरनेट पर लीक हुई हैं।
इस फेसलिफ्ट मॉडल की टेस्टिंग तेजी से चल रही है। इस महीने की शुरुआत में स्पाई शॉट्स के पहले सेट के बाद, अब एक और टेस्ट म्यूल को पब्लिक सड़कों पर देखा गया है। इस बार, प्रोटोटाइप को ज्यादा साफ तौर पर कैप्चर किया गया है। जिसमें इसके फ्रंट फेसिया का लुक भी नजर आ गया।