
शिवानंद तिवारी ने कहा कि जेपी की महानता का उनका यह पहला अनुभव था। इतना बड़ा आदमी, जिनके सामने देश झुकता था, उन्होंने अपने ही एक शिष्य के बेटे से हाथ जोड़कर माफी मांगी। यह जेपी की महानता थी।

बिहार के पूर्व मंत्री एवं राष्ट्रीय जनता दल (RJD) के बागी नेता शिवानंद तिवारी ने कहा कि अगर मुख्यमंत्री नीतीस कुमार राज्यसभा सांसद बनने के बाद केंद्र में मंत्री बनने को तैयार होते हैं तो यह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की नैतिक जीत होगी।

शिवानंद तिवारी ने कहा है कि पप्पू यादव एकमात्र राजनेता हैं जिन्होंने तीन बार निर्दलीय उम्मीदवार के रूप में चुनाव जीतने का रिकॉर्ड बनाया है। उनकी गिरफ्तारी ने एक बार फिर न्यायपालिका और पुलिस के काम करने के तरीके पर गंभीर सवाल खड़े किए हैं।

शिवानंद तिवारी ने कहा कि स्वागत के लिए कार्यकर्ताओं से ज़्यादा बाइट लेने के लिए कैमरे वालों की भीड़ ही ज़्यादा थी। तेजस्वी अपनी पार्टी के राज्य कार्यालय में झांकने भी नहीं गए। हवाई अड्डे से सीधे अपने घर चले गए। यह सब कुछ अच्छा लक्षण नहीं है।
शिवानंद तिवारी ने लिखा, ‘संजय और जगता भाई, दोनों ने तुम्हारी आँखों पर पट्टी बाँध दी थी। खूब हरियाली दिखाई। एवज़ में दोनों ने भरपूर हासिल भी कर लिया। तुमको भी वही अच्छा लगता था। सब कुछ लूट जाने के बाद जब सत्य सामने आया तो तुम सामना नहीं कर पाए। मैं तो सलाह दूँगा कि तत्काल वापस लौटो।’
आरजेडी के वरीय नेता एवं पूर्व मंत्री शिवानंद तिवारी ने पार्टी सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव के छोटे बेटे पर एक बार फिर निशाना साधते हुए कहा कि तेजस्वी यादव बिहार विधानसभा के सत्र के बीच ही मैदान छोड़कर अपने परिवार के साथ यूरोप टूर पर चले गए हैं।
शिवानंद तिवारी ने कहा कि इस चुनाव ने लालू यादव को धरती सुंघा दिया है। मैं लालू यादव का नाम ले रहा हूँ, तेजस्वी का नहीं. क्योंकि तेजस्वी का अपना कोई व्यक्तित्व नहीं है। यह लालू यादव की ही आधुनिक प्रतिकृति है। आपादमस्तक अहंकार से चूर।
बिहार चुनाव में करारी हार के बाद कलह से जूझ रही लालू यादव की पार्टी आरजेडी में अब शिवानंद तिवारी ने तेजस्वी यादव के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। उन्होंने कहा कि तेजस्वी सपने में मुख्यमंत्री की शपथ ले रहे थे, जबकि लालू अपने बेटे के लिए धृतराष्ट्र की तरह सिंहासन गर्म कर रहे थे।
मोकामा में बाहुबली दुलारचंद यादव की हत्या पर राजद नेता शिवानंद तिवारी ने 1991 में वोट के लिए नीतीश कुमार और लालू यादव के दुलारचंद यादव के गांव जाकर उनसे मिलने को याद किया है।
वोटर लिस्ट रिवीजन के विरोध में बिहार बंद के दौरान कांग्रेस नेता राहुल गांधी और आरजेडी लीडर तेजस्वी यादव को बुधवार को जेल जाने की सलाह मिली थी। आरजेडी के उपाध्यक्ष शिवानंद तिवारी ने दोनों नेताओं को गिरफ्तारी देकर जमानत नहीं लेने का सुझाव दिया था।