
Top News Today: शुभेंदु अधिकारी की सरकार ने सिलिगुड़ी कॉरिडोर से जुड़े राष्ट्रीय राजमार्गों की जिम्मेदारी केंद्र को सौंप दी, जिसका इंतजार लंबे समय से केंद्र सरकार कर रही थी। सरकार ने ऐलान किया कि अब सिलिगुड़ी कॉरिडोर से निकलने वाले राष्ट्रीय राजमार्गों की देखभाल और रखरखाव NHAI और NHIDCL संभालेगी।

Top News Today: मिडिल ईस्ट में लगातार बढ़ते तनाव और सुरक्षा चुनौतियों के बीच पाकिस्तान ने सऊदी अरब के साथ आपसी रक्षा समझौते के तहत बड़ा सैन्य सहयोग दिया है। पाकिस्तान ने सऊदी अरब में लगभग 8000 सैनिकों, एक पूर्ण लड़ाकू विमान स्क्वाड्रन और एक उन्नत वायु रक्षा प्रणाली की तैनाती कर दी है।

Top News Today: अमेरिका-ईरान के बीच युद्धविराम के बावजूद तनाव कम होने के बजाय और बढ़ता जा रहा है। अमेरिका ने चल रही बातचीत के बीच ईरान के सामने पांच बड़ी शर्तें रख दी हैं। रिपोर्ट के अनुसार, वॉशिंगटन ने पुराने प्रतिबंधों और नीतिगत फैसलों से ईरान को हुए नुकसान का कोई मुआवजा देने से इनकार कर दिया है।

Top News Today: तमिलनाडु के मुख्यमंत्री विजय ने गुरुवार को सरकारी कर्मचारियों और शिक्षकों को बड़ा तोहफा दिया। उन्होंने महंगाई भत्ते में दो प्रतिशत की बढ़ोतरी का ऐलान किया। सरकारी बयान के अनुसार, बढ़ोतरी के बाद DA 58 प्रतिशत से बढ़कर 60 प्रतिशत हो जाएगा। यह वृद्धि 1 जनवरी 2026 से लागू होगी।
Top News Today: समाजवादी पार्टी के संस्थापक पूर्व मुख्यमंत्री मुलायम सिंह यादव के छोटे बेटे और अखिलेश यादव के भाई प्रतीक यादव की मौत का कारण पोस्टमार्टम रिपोर्ट में साफ हो गया है। फेफड़ों में खून के थक्के के कारण उनकी मृत्यु हुई, जबकि शरीर पर पाए गए सभी घाव मृत्यु से पहले के थे।
Top News Today: कैलिफोर्निया के आर्काडिया शहर की पूर्व मेयर ईलीन वांग ने चीन के लिए जासूसी करने का आरोप स्वीकार कर लिया है। वहीं तमिलनाडु में अभिनेता विजय की पार्टी TVK को सत्ता संभालने के बाद पहली बड़ी चुनौती का सामना करना पड़ रहा है, जहां एक वोट की जंग अब सुप्रीम कोर्ट पहुंच गई है।
Top News Today: पंजाब की राजनीति में बड़ा घटनाक्रम सामने आया है। मुख्यमंत्री भगवंत मान के चचेरे भाई ज्ञान सिंह मान ने भाजपा का दामन थाम लिया है। सोमवार को चंडीगढ़ स्थित भाजपा प्रदेश कार्यालय में पंजाब भाजपा अध्यक्ष सुनील जाखड़ ने ज्ञान सिंह मान को पार्टी की सदस्यता दिलाई।
Top News Today: तमिलनाडु के मुख्यमंत्री विजय ने रविवार को तिरुचिरापल्ली पूर्वी विधानसभा सीट से इस्तीफा दे दिया। उन्होंने पेरम्बूर सीट बरकरार रखी है, जहां से वे पहले ही जीत चुके हैं। 23 अप्रैल को हुए विधानसभा चुनाव में दो सीटों से विजयी हुए टीवीके प्रमुख विजय ने रविवार सुबह मुख्यमंत्री पद की शपथ ली।
तमिलनाडु विधानसभा चुनाव में सबसे बड़ी पार्टी बनकर उभरने के बाद विजय थलापति अब सहयोगी पार्टियों के समर्थन के आधार पर बहुमत हासिल कर चुके हैं। पहली बार चुनाव लड़ने वाले विजय के लिए तमिलनाडु मुख्यमंत्री पद तक का रास्ता लगभग साफ हो चुका है।
Top News Today: उत्तर प्रदेश में आगामी 2027 विधानसभा चुनाव को लेकर भाजपा में तेज हलचल शुरू हो गई है। पार्टी के अंदर चर्चा जोरों पर है कि केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव सुनील बंसल को प्रदेश में अधिक सक्रिय और प्रत्यक्ष भूमिका दी जा सकती है।