
अब सड़कों के ऊपर गेंट्री पोल्स और ओवरहेड सेंसर्स लगाए जा रहे हैं। वर्तमान व्यवस्था में फास्टैग होने के बावजूद कई बार स्कैनर की धीमी गति या वाहनों की अधिकता के कारण टोल पर रुकना पड़ता है। नई तकनीक में इन समस्याओं को दूर कर दिया जाएगा।

इस सिस्टम के तहत जितना सफर, उतना भुगतान का सिद्धांत लागू होगा। यानी चालकों को पूरे प्लाजा का शुल्क देने के बजाय सैटेलाइट ट्रैकिंग के जरिए उतनी ही दूरी का टोल देना होगा, जितनी दूरी हाईवे पर तय हुई है।

अभी टोल बूथों पर भुगतान में लगने वाले समय के कारण दिल्ली की सीमाओं पर जाम लगता है। नई व्यवस्था लागू होने पर गाड़ी ड्राइवर बिना रुके टोल नाके पार कर सकेंगे।

नैनीताल में पहली बार फास्टैग से टोल वसूली शुरू हो गई है। बाहरी वाहनों के लिए 300 रुपए शुल्क निर्धारित रखा गया है। उधर, रविवार को कैंची धाम में फिर बड़ी संख्या में लोग दर्शन को पहुंचे।
ग्रीनफील्ड एक्सप्रेसवे पर भी सफर के लिए वाहन चालकों को मोहना में टोल टैक्स चुकाना होगा। एनएचएआई ने फरीदाबाद से जेवर तक 31 किलोमीटर लंबे इस एक्सप्रेसवे का निर्माण किया है। मोहना में टोल प्लाजा दो महीने में बन कर तैयार हो जाएगा।
Biharsharif News: अधिक टोल टैक्स लेने का लगाया आरोप, कम करने की मांग टोल प्लाजा के पास चालकों ने खड़ी कर दी 200 बसें टोल प्लाजा के पास चालकों ने खड़ी कर दी 200 बसें
प्रयागराज में टोल पर बिना रुके वाहन फर्राटा भरेंगे। इसके लिए सिक्स लेन ब्रिट पर मल्टी लेन फ्री फ्लो टोलिंग सिस्टम जल्द शुरू किया जाएगा। इसको सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्रालय की ओर से मंजूरी दे दी गई है।
Bijnor News: भारतीय किसान यूनियन भानू ने मंडावली क्षेत्र के भागूवाला टोल प्लाजा पर स्थानीय लोगों से टोल टैक्स वसूली के खिलाफ प्रदर्शन किया। वार्ता के बाद, टोल मैनेजर ने 10 किलोमीटर के दायरे में रहने वाले लोगों को आधार कार्ड दिखाकर बिना टोल यात्रा की अनुमति देने की सहमति दी।
एनसीआर के गुरुग्राम-फरीदाबाद क्षेत्र की तीन सड़कों पर भी सफर के लिए अब टोल टैक्स चुकाना पड़ेगा। उद्यमियों ने इस पर नाराजगी जताते हुए विरोध शुरू कर दिया है। इसके लिए अधिकतम 350 रुपये तक का रेट निर्धारित किया गया है।
Ranchi News: रांची नगर निगम 25 सितंबर से खादगढ़ा स्थित बिरसा मुंडा बस टर्मिनल पर टोल टैक्स वसूल करेगा। निगम ने कहा कि बस स्टैंड की बंदोबस्ती प्रक्रिया चल रही है और टर्मिनल में टोल शुल्क का संग्रह अपने स्तर पर करेगा। सभी बस संचालकों को निर्धारित तिथि के बाद शुल्क निगम के कर्मियों को देना होगा।