
उत्तराखंड के 5 सरकारी मेडिकल कॉलेजों के 600 एमबीबीएस इंटर्न स्टाइपेंड 17,000 रुपये से बढ़ाकर 30,000 रुपये करने की मांग को लेकर कार्य बहिष्कार पर चले गए हैं और दून अस्पताल में धरना शुरू कर दिया है।

बिहार के सरकारी डॉक्टरों ने आंदोलन की चेतावनी दी है। बायोमेट्रिक्स को आधार बनाकर वेतन रोकने से वे नाराज हैं। इसके लिए चिकित्सकों ने सरकार को 3 दिन का अल्टीमेटम दिया है।

राजस्थान मेडिकल काउंसिल (RMC) एक बार फिर विवादों में घिर गई है। विदेश से एमबीबीएस की पढ़ाई पूरी कर चुके फॉरेन मेडिकल ग्रेजुएट (FMG) छात्रों ने सोमवार को आरएमसी मुख्यालय पहुंचकर प्रदर्शन किया और अपने लंबित स्थायी रजिस्ट्रेशन को लेकर कड़ा विरोध जताया।

राजधानी जयपुर में निजी अस्पतालों के डॉक्टर मंगलवार को सड़कों पर उतर आए और 24 घंटे की सांकेतिक हड़ताल पर चले गए। यह विरोध प्रदर्शन निविक हॉस्पिटल के निदेशक डॉ. सोमदेव बंसल की गिरफ्तारी के खिलाफ किया जा रहा है।
PMCH Doctor Strike: पूरे मामले पर पीएमसीएच के जूनियर डॉक्टर एसोसिएशन (जेडीए) ने अपना पक्ष प्रेस रिलीज जारी कर रखा। उन्होंने अस्पताल प्रबंधन पर डॉक्टरों को काम के दौरान सुरक्षा देने मे नाकामयाब रहने का आरोप भी लगाया।
अदालत के रुख से स्पष्ट है कि वह डॉक्टरों एवं स्वास्थ्यकर्मियों को बीमा पॉलिसी में शामिल न करने के खिलाफ है। बेंच ने मंगलवार को कहा कि यदि न्यायपालिका चिकित्सकों का ध्यान नहीं रखेगी और उनके लिए खड़ी नहीं होगी तो समाज उसे माफ नहीं करेगा।
पटना एम्स में मारपीट मामले में विधायक चेतन आनंद और उनकी पत्नी आयुषी और बॉडीगार्ज के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई है। अस्पताल के डॉक्टरों ने इनपर मारपीट और बदसलूकी करने और हथियार लहराने का आरोप लगाया है।
शिवहर से विधायक चेतन आनंद के साथ हुए विवाद के बाद पटना एम्स के रेजिडेंट डॉक्टर हड़ताल पर चले गए हैं। इससे मरीजों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। डॉक्टरों ने इमरजेंसी सेवा भी ठप करने की चेतावनी दी है।
अदालत ने सवाल किया कि सीबीआई मौजूदा समय में किस पहलु को केंद्र में रखकर जांच कर रही है। इसके जवाब में मजूमदार ने कहा कि एजेंसी इस बात की जांच कर रही है कि क्या अपराध के पीछे कोई बड़ी साजिश थी और क्या सबूत नष्ट करने का कोई प्रयास किया गया था।
चार महीनों से स्टाइपेंड नहीं मिलने से आक्रोशित जूनियर डॉक्टरों ने पीएमसएच में हड़ताल कर दी। इस दौरान ओपीडी काफी देर तक बंद रही। जिसके चलते मरीजों को दिक्कतों का सामना करना पड़ा। स्वास्थ्य मंत्री मंगल पांडे के हस्तक्षेप के बाद हड़ताल को खत्म किया।