टीकू तलसानिया को लेकर दोपहर में खबर आई कि उन्हें हार्ट अटैक आया है। फैंस इस खबर को सुनकर एक्टर के लिए परेशान हो रहे थे। लेकिन अब पत्नी ने नया अपडेट दिया है।
बॉलीवुड एक्टर टीकू तलसानिया को हार्ट अटैक आने के बाद उन्हें मुंबई के एक प्राइवेट हॉस्पिटल में भर्ती किया गया है। एक्टर की हेल्थ पर डॉक्टर्स की एक टीम निगरानी रखे हुए हैं। फिल्म इंडस्ट्री और फैंस उनकी जल्दी रिकवरी के लिए प्रार्थना कर रहे हैं।