
थारू परिवार के चार साल के बच्चे अराध्यम की बाघ के हमले में मौत हो गई। विधायक रोमी साहनी ने बच्चे के घर जाकर परिवार को 50,000 रुपए की आर्थिक मदद दी और आगे भी सहायता का आश्वासन दिया। बच्चे के माता-पिता खेत में मजदूरी कर रहे थे जब बाघ ने हमला किया।

पीलीभीत टाइगर रिजर्व में मौजूद बाघ-बाघिनों के लिए एस-वन (सुल्तान), एस-टू, एस-थ्री, रॉकेट, रंभा, नैना, सुंदरी, स्टार, भीमताल मेल, बराही मेल, चूका मेल, चूका फीमेल जैसे नाम प्रचलन में हैं।

रामनगर में बाघ के हमले में एक अज्ञात व्यक्ति की मौत के बाद वन विभाग ने कोसी बैराज से गूलर सिद्ध मंदिर तक प्रतिबंध लगा दिया है। कोसी रेंजर शेखर तिवारी के अनुसार, बाघ का मूवमेंट देखा गया है और क्षेत्र को संवेदनशील घोषित कर निगरानी बढ़ा दी गई है।

-मध्यप्रदेश के सिवनी जिले स्थित पेंच टाइगर रिजर्व की घटना सिवनी, एजेंसी। मध्यप्रदेश

खटीमा में वन विभाग ने बाघ के शिकार हुए शेर सिंह के परिवार को तीन लाख रुपये की सहायता राशि का चेक दिया। वन क्षेत्राधिकार राजेंद्र सिंह मनराल ने मृतक के पुत्र होशियार सिंह को चेक सौंपा। जंगली जानवरों के हमले में जन गंवाने वालों के परिजनों को 10 लाख रुपये की सहायता राशि दी जाती है।

यूपी के लखीमपुर खीरी के निघासन वन रेंज में शनिवार शाम गन्ने के खेत में गई एक महिला को बाघ खींचकर ले गया था। रात भर चली कांबिंग और तलाश के बाद रविवार सुबह महिला का अधखाया शव जंगल के अंदर से बरामद हुआ।

दुधवा टाइगर रिजर्व में मझगईं वन रेंज के बफर जोन में एक 60 वर्षीय ग्रामीण पर बाघ ने हमला कर गंभीर रूप से घायल कर दिया। घायल वाजिद अली को पलिया सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया है, जहां उनकी हालत गंभीर है। वन विभाग की टीम इलाके में गश्त कर रही है और ग्रामीणों को सतर्क रहने की सलाह दी गई है।

लखीमपुर खीरी में बाघ के हमले से एक बार फिर दहशत फैल गई। खेत पर चारा लेने के गए दो लोगों पर बाघ ने हमला कर लिया। पहली घटना में झांड़ियों के अंदर छिपकर शिकार ढूंढ रहे बाघ ने ग्रामीण पर हमला बोल दिया।

बिहार और उत्तर प्रदेश की सीमा पर वाल्मीकि टाइगर रिजर्व के एक बाघ के हमले में 13 साल की लड़की की मौत हो गई। टाइगर के शिकार से स्थानीय लोगों में दहशत का माहौल है।

गूलरभोज में दुग्ध संघ के संचालक चंद्रशेखर द्विवेदी और उनकी पत्नी पर बाघ ने हमला किया। वे हल्द्वानी से लौट रहे थे जब हरिपुरा जलाशय के पास बाघ ने उन पर हमला किया। बाइक की तेज गति से वे बच गए। द्विवेदी ने जंगली जानवरों के आबादी की ओर बढ़ने की चिंता जताई।