
यूपी टीजीटी भर्ती परीक्षा के मामले में बुधवार को सुनवाई के दौरान उत्तर प्रदेश शिक्षा सेवा आयोग के वकील के शाही ने कोर्ट को बताया कि प्रश्नपत्र अलग-अलग एजेंसियों से तैयार करवाए जाते हैं।

UPESSC ने सहायता प्राप्त माध्यमिक विद्यालयों में प्रशिक्षित स्नातक (टीजीटी) और प्रवक्ता (पीजीटी) का पाठ्यक्रम सोमवार को वेबसाइट पर जारी कर दिया। दोनों में तीन-तीन अंकों के 90 प्रश्न विषय से संबंधित और 30 प्रश्न सामान्य अध्ययन के होंगे।

प्रयागराज में सहायता प्राप्त माध्यमिक विद्यालयों में टीजीटी-पीजीटी के 20 हजार से अधिक पदों पर भर्ती के लिए युवा मंच ने धरना दिया। प्रदेश अध्यक्ष अनिल सिंह के अनुसार, नई नियमावली से 5 से 7 लाख अभ्यर्थियों को नुकसान होगा, क्योंकि उन्हें पुरानी नियमावली के आधार पर तैयारी करने का अवसर नहीं मिलेगा।

उत्तर प्रदेश के टीजीटी 2022 के 3539 पदों पर भर्ती के लिए तीन और चार जून को आयोजित लिखित परीक्षा में शामिल 14 हजार से अधिक अभ्यर्थियों की ओएमआर आधारित उत्तर पत्रक रद्द कर दी गई है।
UPESSC PGT 2022 Results Declared, Link: यूपीईएसएससी की ओर से आज 7 जुलाई 2026 को यूपी पीजीटी भर्ती का फाइनल रिजल्ट जारी कर दिया है। इसमें 18 विषयों के लिए कुल 624 अभ्यर्थियों का चयन हुआ है।
मुंगराबादशाहपुर में टीजीटी-पीजीटी 2026 भर्ती में नई नियमावली के खिलाफ अभ्यर्थियों का आंदोलन बढ़ गया है। अभ्यर्थियों ने राज्यसभा सांसद सीमा द्विवेदी को ज्ञापन सौंपा, जिसमें पुरानी नियमावली के तहत भर्ती कराने की मांग की गई। उनका कहना है कि अंतिम समय पर नियमों में बदलाव से उनकी मेहनत प्रभावित हो सकती है।
UPESSC UP TGT PGT Result Declared, Link: उत्तर प्रदेश शिक्षा सेवा चयन आयोग ने टीजीटी लिखित परीक्षा का परिणाम घोषित कर दिया है । अभ्यर्थी upessc.up.gov.in पर जाकर रिजल्ट चेक कर सकते हैं।
यूपी के अशासकीय सहायता प्राप्त माध्यमिक विद्यालयों में प्रशिक्षित स्नातक (टीजीटी) के 3539 और प्रवक्ता (पीजीटी) के 624 पदों पर भर्ती के लिए चार साल पहले शुरू हुई भर्ती का अंतिम परिणाम मंगलवार को जारी होने की संभावना है।
UP TGT PGT Recruitment: उत्तर प्रदेश के एडेड कॉलेजों में होने वाली 2,700 से अधिक प्रवक्ता (PGT) भर्ती में बीएड अनिवार्य होने से लाखों नॉन-बीएड छात्र रेस से बाहर हो गए हैं, जिससे प्रदेश में एक बड़ा विवाद खड़ा हो गया है।
अशासकीय सहायता प्राप्त माध्यमिक विद्यालयों में टीजीटी-पीजीटी के 20 हजार से अधिक पदों पर पुरानी नियमावली से भर्ती की मांग को लेकर आंदोलन स्थगित कर दिया गया है। यह निर्णय प्रशासन के साथ बैठक के बाद लिया गया। सपा एमएलसी डॉ. मानसिंह ने समर्थन किया और इस मुद्दे को विधान परिषद में उठाने का आश्वासन दिया।