
UPESSC UP TGT PGT Result Declared, Link: उत्तर प्रदेश शिक्षा सेवा चयन आयोग ने टीजीटी लिखित परीक्षा का परिणाम घोषित कर दिया है । अभ्यर्थी upessc.up.gov.in पर जाकर रिजल्ट चेक कर सकते हैं।

सहायता प्राप्त माध्यमिक विद्यालयों में टीजीटी-पीजीटी 2026 भर्ती के लिए प्रतियोगी अभ्यर्थियों का आंदोलन तेज हो गया है। युवाओं ने पुरानी नियमावली के अनुसार भर्ती की मांग के लिए धरना दिया। शासन स्तर पर इस मुद्दे पर वार्ता शुरू कर दी गई है। अभ्यर्थियों का कहना है कि नई नियमावली से उनकी योग्यता प्रभावित होगी।

यूपी के अशासकीय सहायता प्राप्त माध्यमिक विद्यालयों में प्रशिक्षित स्नातक (टीजीटी) के 3539 और प्रवक्ता (पीजीटी) के 624 पदों पर भर्ती के लिए चार साल पहले शुरू हुई भर्ती का अंतिम परिणाम मंगलवार को जारी होने की संभावना है।

अभ्यर्थियों ने अशासकीय सहायता प्राप्त माध्यमिक विद्यालयों में टीजीटी-पीजीटी के 20 हजार से अधिक पदों की भर्ती को लेकर चौथे दिन धरना दिया। उन्होंने अपर शिक्षा निदेशक की बर्खास्तगी और उनकी सम्पत्ति की सीबीआई जांच की मांग की। प्रदर्शन में कई नेता शामिल हुए, जो मुख्यमंत्री को ज्ञापन सौंपने के लिए नगर मजिस्ट्रेट से मिले।
युवा मंच ने सहायता प्राप्त माध्यमिक विद्यालयों में टीजीटी-पीजीटी के 23 हजार से अधिक रिक्त पदों पर पुरानी नियमावली से विज्ञापन जारी कराने की मांग को लेकर प्रदर्शन किया। प्रदेश अध्यक्ष अनिल सिंह ने बताया कि पहले आंदोलन के दौरान शिक्षा सेवा चयन आयोग के अधिकारियों ने आश्वासन दिया था लेकिन अभी तक ज्ञापन नहीं भेजा गया है।
युवा मंच ने मंगलवार को पत्थर गिरजाघर में 23,775 टीजीटी-पीजीटी पदों की भर्ती के लिए पुरानी नियमावली से विज्ञापन जारी करने की मांग को लेकर धरना दिया। प्रदेश अध्यक्ष अनिल सिंह ने कहा कि सरकार इस मुद्दे पर कोई निर्णय नहीं ले रही है। आंदोलनकारी मुख्यमंत्री को हस्तक्षेप के लिए अपने खून से पत्र लिखेंगे।
सहायता प्राप्त विद्यालयों में प्रशिक्षित स्नातक (टीजीटी) और प्रवक्ता (पीजीटी) भर्ती के लिए पुराने नियमों के तहत भर्ती की मांग को लेकर बेरोजगारों का आंदोलन फिर से शुरू हो गया है। बीएड अनिवार्य होने से लाखों नॉन-बीएड अभ्यर्थी बाहर हो चुके हैं। प्रदर्शनकारी नियमों में बदलाव के बिना आंदोलन जारी रखने का साहस जुटा रहे हैं।
उत्तर प्रदेश में टीजीटी और पीजीटी के 23,123 रिक्त पदों पर पुरानी नियमावली के तहत भर्ती कराने की मांग को लेकर युवा मंच ने गुरुवार को सिविल लाइंस स्थित पत्थर गिरजाघर धरना प्रदर्शन किया
UPESSC TGT Answer Key 2026: उत्तर प्रदेश शिक्षा सेवा चयन आयोग ने यूपी टीजीटी भर्ती परीक्षा 2026 की आंसर-की जारी कर दी है। छात्रों को 12जून 2026 तक अपनी आपत्तियां ऑनलाइन सबमिट करने का समय दिया गया है।
TGT exam: यूपी टीजीटी परीक्षा में गिरफ्तार साल्वरों को प्रयागराज में बैठा ठेकेदार (सरगना) ऋषिकेश आपरेट कर रहा था। तफ्तीश में बैंक खातों से लाखों रुपये के लेन-देन की पुष्टि हुई है। इसके बाद बैंक खाते फ्रीज कर दिए गए हैं।