रोहन बोपन्ना के 20 साल के टेस्ट करियर ‘दी एंड’ हो गया है। उन्होंने शनिवार को पेशेवर टेनिस से रिटायरमेंट की घोषणा कर दी। वह दो बार के ग्रैंडस्लैम चैंपियन हैं। बोपन्ना 2000 के दशक की शुरुआत में पेशेवर खिलाड़ी बने।

टेनिस कोर्ट में धमाल मचाने के बाद अब विलियम्स बहनें यानी वीनस और सेरेना विलियम्स ने अब पॉडकास्ट की दुनिया में कदम रखा है। बुधवार को उनके पॉडकास्ट का पहला एपिसोड लॉन्च होगा। दोनों बहनों की गिनती टेनिस की महान खिलाड़ियों में होती है।

दिग्गज टेनिस खिलाड़ी सानिया मिर्जा निकट भविष्य में खेल प्रशासन में नहीं दिखाई देंगी। उन्होंने खुद यह क्लियर किया है। सानिया कहा कि भारतीय टेनिस की मदद के लिए सिर्फ पद पर काबिज होना ही एकमात्र रास्ता नहीं है।

यूएस ओपन के महिला एकल वर्ग की दोनों फाइनलिस्ट तय हो गई हैं। पिछली चैंपियन एरिना सबालेंका ने पहले सेमीफाइनल में जेसिका पेगुला को हराया। दूसरे सेमीफाइनल में अमांडा एनिसिमोवा ने नाओमी ओसाका को शिकस्त दी।

दो बार की विम्बलडन चैम्पियन पेत्रा क्वितोवा ने अमेरिकी ओपन के पहले दौर में डायने पैरी से मिली हार के बाद टेनिस को अलविदा कह दिया। मुकाबला खत्म होने के बाद क्वितोवा की आंखें भर आई।

प्रयागराज (तब इलाहाबाद) के आजाद पार्क स्थित जिमखाना क्लब में 115 साल पहले हुई थी पहली राष्ट्रीय टेनिस चैंपिनयशिप। 1919 में भारत के नागू ने अंग्रेजों को हराकर पहली बार जीती थी राष्ट्रीय एकल टेनिस चैंपिनियनशिप।

दिग्गज टेनिस खिलाड़ी वीनस विलियम्स ने कमाल कर दिया है। 45 साल की विलियम्स ने डीसी ओपन टेनिस टूर्नामेंट के एकल मुकाबले में अपने से 22 वर्ष छोटी खिलाड़ी को शिकस्त दी है। इसके साथ ही वह टेनिस इतिहास में मार्टिना नवरातिलोवा के बाद कोई एकल मुकाबला जीतने वाली दूसरी उम्रदराज महिला बन गई हैं।

विश्व के नंबर एक खिलाड़ी यानिक सिनर रविवार को विंबलडन टेनिस टूर्नामेंट के पुरुष एकल के फाइनल में पिछले दो बार के विजेता कार्लोस अल्काराज को शिकस्त देकर चैंपियन बने।

पोलैंड की स्टार टेनिस प्लेयर इगा स्वियातेक विंबलडन 2025 चैंपियन बन गई हैं। उन्होंने शनिवार को महिला सिंगल्स फाइनल में अमेरिका की अमांडा अनिसिमोवा रौंदा। स्वियातेक ने पहली बार टूर्नामेंट का खिताब जीता है।

जैनिक सिनर ने विंबलडन के सेमीफाइनल में नोवाक जोकोविच को 6-3, 6-3, 6-4 से हरा दिया और अब फाइनल में उनका मुकाबला कार्लोस अल्काराज से होगा। इससे पहले अल्काराज ने टेलर फ्रिट्ज को 6-4, 5-7, 6-3, 7-6 (6) से हराकर फाइनल में प्रवेश किया था।