
बिजनौर के नजीबाबाद क्षेत्र का एक वीडियो वायरल है, जिसमें तेंदुए को पकड़ने के लिए लगाए पिंजरे में बच्चे खेलते नजर आ रहे हैं। पिंजरे में रखा मुर्गा भी गायब है। वन विभाग ने वीडियो की जगह की जांच शुरू कर दी है और ग्रामीणों से पिंजरों से दूर रहने की अपील की है।

बहराइच के कतर्नियाघाट क्षेत्र में मंगलवार तड़के तेंदुए ने बरामदे में सो रहे 30 वर्षीय राम सिंह गौतम को दबोच लिया। करीब 100 मीटर दूर झाड़ियों में उसका अधखाया शव मिला। घटना से आक्रोशित ग्रामीणों ने वन विभाग के खिलाफ नारेबाजी की और डीएफओ के आने तक शव सौंपने से इनकार किया।

बिजनौर के सहानपुर रेंज के मोथला उर्फ नीम वाली वन क्षेत्र में पशु चराने गए 33 वर्षीय रफी पर गुलदार ने हमला कर दिया। चीख सुनकर पिता गुलाम नबी डंडा लेकर पहुंचे और करीब पांच मिनट तक गुलदार से भिड़े। आखिरकार गुलदार रफी को छोड़कर जंगल में भाग गया।

Hardoi News: मल्लावां ब्लॉक की ग्राम पंचायत तेंदुआ में जल जीवन मिशन के तहत पानी की टंकी का निर्माण पूरा हो गया है, लेकिन परिवारों तक नियमित जलापूर्ति नहीं हो पा रही है। 25 से 40 प्रतिशत परिवारों के नल कनेक्शन अधूरे हैं। ग्रामीणों को हैंडपंपों पर निर्भर रहना पड़ रहा है। विभागीय लापरवाही के चलते जल संकट गहरा गया है।
उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद में एक पिता अपने बच्चे को बचाने के लिए तेंदुए से भिड़ गए।चीख सुनने के बाद दौड़े पिता ने फावड़े से हमला किया तो तेंदुआ बच्चे को छोड़ भाग गया।
बहराइच के कतर्नियाघाट क्षेत्र में एक बाइक सवार के सामने अचानक तेंदुआ आ गया। घबराकर युवक की बाइक पलट गई, जिसके बाद तेंदुआ करीब 10 मिनट तक बाइक के पास बैठा रहा। युवक के नजदीक पहुंचते ही तेंदुआ जंगल में भाग गया। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
बहराइच के ककरहा गांव में रात को घर में घुसे तेंदुए ने मच्छरदानी में सो रही दो वर्षीय बच्ची को जबड़े में दबोच लिया। पिता ने तेंदुए से भिड़कर बेटी को बचाया। शोर होने पर तेंदुआ जंगल भाग गया। घायल बच्ची का अस्पताल में इलाज चल रहा है।
महाराजगंज के लक्ष्मीपुर जंगल में पेड़ पर बैठे तेंदुए की रील बनाते युवकों का वीडियो वायरल हुआ। वन विभाग ने चेतावनी दी कि तेंदुए के पास जाकर वीडियो बनाना जानलेवा हो सकता है। ऐसे मामलों में वन्यजीव संरक्षण अधिनियम के तहत कार्रवाई की जाएगी।
बहराइच के सुजौली क्षेत्र में गन्ने के खेत से निकले तेंदुए ने महिला, उसके 5 वर्षीय बेटे और एक युवक पर हमला कर घायल कर दिया। महिला ने बेटे को बचाने के लिए तेंदुए से संघर्ष किया। तीनों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
मां बार-बार कहती है कि बेटे को खेत में न ले जाती तो वह अब तक गोद में खेल रहा होता। दिलशाद अपने माता-पिता की तीन संतानों में इकलौता बेटा था। मां-बाप के सामने तेंदुए 5 साल के बेटे को खींचकर ले गया। और निवाला बना लिया।