
तेलंगाना में ‘फर्जी’ Form 7 दाखिल करने के मामले में पहली FIR दर्ज हुई है। BJP के बूथ लेवल एजेंट पर मुशीराबाद के 30 मुस्लिम मतदाताओं के नाम वोटर लिस्ट से हटाने की कोशिश का आरोप है। जानें पूरा मामला और FIR में क्या कहा गया।

मुशीराबाद में बालचंदर नाम के व्यक्ति ने 30 मतदाताओं के नाम के खिलाफ फॉर्म-7 जमा किया था। जांच में पता चला कि जिन मतदाताओं के नाम हटाने की मांग की गई थी, वे उसी पते पर रह रहे थे। इसलिए ये आवेदन स्वीकार नहीं हुए।

तेलंगाना में एसआईआर के दौरान मतदाता सूची से नाम हटाने के विवाद में चुनाव अधिकारियों ने नए निर्देश जारी किए। गोशामहल और मुशीराबाद क्षेत्रों में जमा किए गए फॉर्म-7 को खारिज कर दिया गया। कांग्रेस ने भाजपा पर फॉर्म-7 के माध्यम से अवैध रूप से मतदाताओं के नाम हटाने का आरोप लगाया।

प्रकाश राज ने चुनाव आयोग की एसआईआर प्रक्रिया की निंदा की और इसे तुरंत समाप्त करने का आग्रह किया। उन्होंने आरोप लगाया कि दिहाड़ी मजदूरों के नाम मतदाता सूची से हटा दिए गए हैं। तेलंगाना में विभिन्न संगठनों ने मुख्य चुनाव आयुक्त के इस्तीफे और एसआईआर प्रक्रिया को रद्द करने की मांग करते हुए प्रदर्शन किया।
-अंतिम संस्कार में शामिल होने जा रहे थे लोग हैदराबाद, एजेंसी। तेलंगाना
तेलंगाना के मलकाजगिरी की पुलिस ने सिकंदराबाद में मद्रास रेजिमेंट की 20वीं बटालियन के भंडार से हथियार चोरी करने के आरोप में तीन सैन्यकर्मियों सहित सात लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने बताया कि आरोपियों ने चोरी के हथियारों का इस्तेमाल बैंक और आभूषण की दुकानों को लूटने के लिए करने की योजना बनाई थी।
हैदराबाद में एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है। यहां पर एक 27 साल की महिला डॉक्टर संदिग्ध हालात में मृत पाई गई। मामला हफीजपेट इलाके में शुक्रवार का है। महिला का शव यहां के एक सर्विस अपाटमेंट में पाया गया।
तेलंगाना में कांग्रेस ने अगले साल मार्च में स्नातक निर्वाचन क्षेत्रों के लिए विधान परिषद के द्विवार्षिक चुनाव में समा राममोहन रेड्डी और आर सर्वोत्तम रेड्डी को उम्मीदवार घोषित किया है। चुनाव की तारीख अभी निर्धारित नहीं की गई है और मतदाताओं के नामांकन की प्रक्रिया चालू है।
तेलंगाना हाईकोर्ट ने विधानसभा परिसर के बाहर बीआरएस की महिला विधायकों के साथ दुर्व्यवहार करने वाले पुलिस अधिकारियों की पहचान करने का निर्देश दिया है। यह मामला 7 सितंबर को तब सामने आया जब पुलिस ने विधायकों को विधानसभा में प्रवेश करने से रोका। अदालत ने कार्रवाई का विवरण देने के लिए विधानसभा अध्यक्ष को भी कहा।
तेलंगाना के यशवंत ने नगालैंड की सबसे ऊंची चोटी माउंट सारामती पर तिरंगा फहराया है। उन्होंने 'हर घर तिरंगा' अभियान से प्रेरित होकर पूर्वोत्तर के सात राज्यों में अपने अभियान को पूरा किया है। अब तक वह 11 राज्यों की सबसे ऊंची चोटियों पर तिरंगा फहरा चुके हैं।