
बांकीपुर उपचुनाव: बांकीपुर विधानसभा सीट पर उपचुनाव में महागठबंधन की तरफ से अब तक प्रत्याशी का ऐलान नहीं किया गया है। इस बीच राजद प्रवक्ता ने दावा किया है कि इस सीट से राजद के प्रत्याशी जीत हासिल करेंगे। उन्होंने सहयोगी दलों से समर्थन की उम्मीद भी जताई है।

राजद अध्यक्ष लालू प्रसाद यादव ने पार्टी के स्थापना दिवस पर बिहार की जनता को खास संदेश भेजा है। राजद सुप्रीमो ने अपने संदेश में बीजेपी पर तानाशाही का आरोप लगाया है तो वहीं पार्टी कार्यकर्ताओं में जोश भी भरा है।

बीजेपी के सांसद ने तेजस्वी यादव पर बड़ा हमला बोला है। बीजेपी सांसद ने कहा है कि भ्रष्ट ठेकेदार रिशु श्री से तेजस्वी यादव केे अच्छे संबंध है। उन्होंने कहा कि राजद नेताओं को सबसे पहले यह बताना चाहिए कि उनके सत्ता में रहते कितना कमीशन लिया गया?

भाजपा के नेताओं ने आरोप लगाया है कि बिहार की गर्मी से दूर ठंडी जगह घूमने के लिए राजद के नेता तेजस्वी यादव ने राजद का स्थापना दिवस समारोह चार दिन पहले ही मना लिया। राजद का गठन 5 जुलाई 1997 को हुआ था।
बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को देश का उप प्रधानमंत्री बनाए जाने की मांग जदयू ने की है। अब नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने इसपर कहा है कि नीतीश कुमार पीएम बनने के योग्य हैं डिप्टी पीएम नहीं। उन्हें उप प्रधानमंत्री बनाना तो उनकी बेइज्जती होगी।
राष्ट्रीय जनता दल के स्थापना दिवस पर पार्टी नेताओं ने तेजस्वी यादव को नसीहत दी है कि वो पार्टी कार्यकर्ताओं से मिला करें। पटना स्थित पार्टी दफ्तर में आयोजित समारोह में लालू प्रसाद यादव ने कार्यकर्ताओं में जोश भरा। लालू प्रसाद यादव ने कार्यकर्ताओं से एकजुट रहने को कहा है।
बिहार विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी को जवाब देते हुए कहा कि वह सर्वेंट क्वार्टर में पैदा हुए हैं और दो कमरों में भी रह सकते हैं। उन्होंने कहा कि सरकारी सुरक्षा की उन्हें जरूरत नहीं है, सीएम चाहें तो उनके काफिले की गाड़ियां भी अपने में जोड़ दें।
राष्ट्रीय जनता दल के नेता तेजस्वी यादव ने अब महंगाई के मुद्दे पर एनडीए सरकार को घेरा है। तेजस्वी यादव ने कहा है कि सब्जी, तेल और आटा-दाल जैसी जरूरी चीजों के दाम बढ़ गए हैं और एनडीए नेता लूट में व्यस्त हैं।
राबड़ी देवी ने 10 सर्कुलर रोड आवास को खाली करने के लिए अब 5 जुलाई तक का समय मांगा है। घर खाली करने का आज आखिरी दिन था और अब राबड़ी देवी ने भवन निर्माण विभाग को खत लिखा है।
Rabri Devi Bungalow Row : भवन निर्माण विभाग के 29 जून के अल्टीमेटम के बाद पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी 10 सर्कुलर रोड स्थित अपना सरकारी आवास किसी भी समय खाली कर सकती हैं। सामानों की शिफ्टिंग जारी है।