
जनशक्ति जनता दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष तेज प्रताप यादव ने बिहार में सरकार गिरने की भविष्यवाणी कर दी है। लालू यादव के बड़े लाल ने सीएम सम्राट चौधरी और पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को लेकर नया दावा भी किया है।

जनशक्ति जनता दल ने उपचुनाव में बांकीपुर विधानसभा के लिए वीना मानवी को उम्मीदवार बनाया है। पार्टी के अध्यक्ष तेज प्रताप यादव ने यह जानकारी सोशल मीडिया पर साझा की। वीना ने पार्टी की सदस्यता ग्रहण की है और उन्हें संगठन की जिम्मेदारी दी गई है।

तेज प्रताप यादव ने बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव के लिए जेजेडी के संभावित प्रत्याशी के रूप में सामाजिक कार्यकर्ता वीणा मानवी के नाम की घोषणा की है।

तेज प्रताप यादव के घर में हुई कथित चौरी के बाद से पुलिस इसकी जांच-पड़ताल में लगी है। इस बीच इस चोरी के गवाह जेजेडी सुप्रीमो को ड्राइवर ने धमकी मिलने का आरोप लगाया है। ड्राइवर ने आकाश यादव के नाम से धमकी मिलने की बात कही है।
जेजेडी अध्यक्ष तेज प्रताप यादव ने अपने सरकारी आवास पर हुई कथित चोरी का सीन खुद रीक्रिएट किया है। इसमें उन्होंने बताया कि घटना वाली रात चोर सामान लेकर उनके घर से भागा था। उन्होंने अपने पीए रहे मोतीलाल राय पर चोरी का आरोप लगाया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
तेज प्रताप यादव ने अपने पीए मोतीलाल पर चोरी का आरोप लगाने के बाद उन्हें राष्ट्रीय महासचिव के पद से हटा दिया। साथ ही, उन्होंने जनशक्ति जनता दल (जेजेडी) की पूरी कार्यकारिणी को भी भंग कर दिया है।
पुलिस ने तेज प्रताप यादव के घर हुई कथित चोरी की जांच शुरू कर दी है। जांच के लिए सचिवालय थाने की एसडीपीओ अन्नू कुमारी तेज प्रताप यादव के घर पहुंची थीं। तेज प्रताप यादव ने जांच के लिए आई टीम को घटना के बारे में बताया है।
तेज प्रताप यादव पिछले कुछ दिनों से लगातार चर्चा में हैं। कुछ ही दिनों पहले उन्होंने आकाश यादव पर केस दर्ज करवाया था। अब पटना के एक थाने में जेजेडी सुप्रीमो तेज प्रताप यादव ने अपने निजी सहायक मोतीलाल राय पर केस दर्ज करवायाा है।
तेज प्रताप ने कहा है कि पिता वह अनमोल छाया हैं जो अपने बच्चों की खुशियों के लिए हर कठिनाई सह लेते हैं। स्वयं संघर्ष करते हैं, लेकिन अपने परिवार को हमेशा सुरक्षित और खुश रखने का प्रयास करते हैं।
आकाश यादव ने कहा कि तेज प्रताप यादव ने इस बात का कोई सबूत नहीं दिया है कि हमारा परिवार उनसे पैसों की डिमांड करता था या उन्हें ब्लैकमेल करता था। इसका जवाब कानूनी रूप से अनुष्का यादव देंगी।