
दिल्ली में टीम इंडिया के प्रैक्टिस सेशन से 2 गुड न्यूज सामने आईं, लेकिन साथ में एक बैड न्यूज भी देखने को मिली। दिल्ली में भारत और नामीबिया के बीच टी20 विश्व कप का मुकाबला गुरुवार 12 फरवरी को खेला जाना है।
T20 World Cup की शुरुआत में ही BCCI ने टीम मैनेजमेंट की एक मांग को ठुकरा दिया है। भारतीय खिलाड़ियों को एक तरह से झटका दिया है, क्योंकि मैनेजमेंट की ओर से परिवार को साथ रखने के बारे में पूछा गया था।

सौरव गांगुली ने टी20 विश्व कप में भारतीय टीम की आक्रामक बल्लेबाजी रणनीति का समर्थन किया है। उन्होंने ईशान किशन और अभिषेक शर्मा की तारीफ की और कहा उन्हें आक्रामकता पर अंकुश नहीं लगाना चाहिए।

T20 World Cup 2026 का पहला मैच भारतीय टीम जब खेलने उतरी तो पहली बार ऐसा था, जब टीम में रोहित शर्मा नहीं थे। अभी तक सभी टी20 विश्व कप वे खेले थे, लेकिन अब रिटायर हो चुके हैं।

अमेरिकी गेंदबाज शैडली वैन शाल्कविक ने टी20 वर्ल्ड कप 2026 में टीम इंडिया की रूह कंपा दी थी। उन्होंने कहा कि एसोसिएट क्रिकेटर के तौर पर हमें अपना होमवर्क करना होता है।

कप्तान सूर्यकुमार यादव ने एक पेसर से मजे-मजे में नंबर 8 पर बैटिंग कराने का वादा कर दिया है। इसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल है। सूर्या के साथ काफी देर तक यूएसए के खिलाफ मैच में अर्शदीप सिंह ने बल्लेबाजी की थी।

टीम इंडिया के उपकप्तान अक्षर पटेल ने कहा है कि यूएसए के खिलाफ मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम की पिच को देखकर हर कोई हैरान था। यूएसए को भारत ने 29 रनों से हराया था। भारत जैसे-तैसे 161 रनों तक पहुंचा था।

T20 World Cup 2026 से पहले टीम इंडिया के लिए एक समस्या पैदा हो गई है। वॉशिंगटन सुंदर अभी तक लौटे नहीं हैं, जबकि एक और चोट की समस्या भारतीय खेमे में नजर आई है। हर्षित राणा चोट से जूझते हुए नजर आए हैं।

संजू सैमसन के लिए टी20 वर्ल्ड कप 2026 शुरू होने से पहले ही खत्म हो गया है। इसके पीछे का कारण ये है कि वे अब न तो मैन ओपनर रहे हैं और न ही मैन विकेटकीपर इसकी बानगी हमें वार्मअप मैच में देखने को मिल चुकी है।

T20 World Cup 2026 के 4 वार्मअप मैच बुधवार 4 फरवरी को खेले गए। इनमें से 3 मैच पूरे हुए, लेकिन एक मैच बारिश के कारण शुरू ही नहीं हो पाया, जिसमें पाकिस्तान को आयरलैंड से भिड़ना था। दो मैचों में 200-200 से ज्यादा रन दोनों टीमों ने बनाए।