
यूपी के जूनियर एडेड शिक्षक भर्ती के अभ्यर्थियों को पदों की संख्या बढ़ने की उम्मीद थी लेकिन वैकेंसी घट गई है। सूत्रों के अनुसार सहायक अध्यापक के 600 से अधिक और प्रधानाध्यापकों के 50 से अधिक घट गए हैं।

उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग ने 12 अगस्त 2025 को प्रवक्ता भर्ती के लिए विज्ञापन जारी किया। अभ्यर्थियों को अपनी शैक्षणिक विशेषता संबंधी जानकारी अपडेट करने का अवसर दिया गया है। उन्हें 17 से 27 मार्च के बीच अपने आवेदन पत्र में आवश्यक जानकारी अपडेट करनी होगी, अन्यथा आवेदन पर विचार नहीं किया जाएगा।

2270 डिग्री शिक्षकों की भर्ती जल्द, ऑनलाइन होगा एकल स्थानांतरण 2270 डिग्री शिक्षकों की भर्ती जल्द, ऑनलाइन होगा एकल स्थानांतरण

मिर्जापुर में सर्वोच्च न्यायालय के आदेश पर 29334 गणित/विज्ञान भर्ती प्रक्रिया के तहत 16 मार्च को अभ्यर्थियों के लिए काउंसिलिंग आयोजित की जाएगी। जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी अनिल कुमार वर्मा ने बताया कि अभ्यर्थियों को अपने शैक्षणिक दस्तावेज और रजिस्ट्रेशन शुल्क की रसीद के साथ काउंसिलिंग में शामिल होने की अपील की है।
-यह ई-मेल के जरिए दुबई से बनवाया गया था -सेक्रेटरी शब्द की स्पेलिंग में गलती
पटना के गांधी मैदान में सैकड़ों अभ्यर्थियों ने शिक्षक भर्ती परीक्षा के चौथे चरण (टीआरई-4) में बीएड और डीएलएड (2024-26) सत्र के अभ्यर्थियों को शामिल करने की मांग को लेकर प्रदर्शन किया। अभ्यर्थियों का कहना है कि परीक्षा सितंबर में होनी है, जबकि उनकी पढ़ाई मई और जून में पूरी होगी।
प्रयागराज में परिषदीय उच्च प्राथमिक स्कूल में 29,334 सहायक अध्यापक भर्ती की सूची में शामिल 1113 अभ्यर्थियों की खुशी में मायूसी है। कई उम्मीदवारों ने एक दशक तक कानूनी लड़ाई लड़ी लेकिन अब उनकी उम्र के कारण उन्हें केवल कुछ साल पढ़ाने का मौका मिलेगा। जैसे मनोज कुमार चौहान, जो 56 साल के हो चुके हैं।
सोशल ब्लू फ्रंट ने सरकारी विद्यालयों की खराब स्थिति को लेकर प्रशासन और सरकार से कार्रवाई की मांग की है। उन्होंने शिक्षकों की नियुक्ति और सरकारी स्कूलों के लिए बस सुविधा की आवश्यकता बताई, ताकि दूरदराज के बच्चों को पढ़ाई में मदद मिल सके। इस संबंध में डीएम को पत्र भी दिया गया है।
डीईओ ने नई दिल्ली में राष्ट्रीय परामर्शदात्री बैठक में बिहार का किया प्रतिनिधित्व डीईओ ने नई दिल्ली में राष्ट्रीय परामर्शदात्री बैठक में बिहार का किया
कांग्रेस विधायक प्रदीप यादव ने पॉलिटेक्निक कॉलेजों में नीड बेस्ड अध्यापकों की नियुक्ति प्रक्रिया पर सवाल उठाया। मंत्री सुदिव्य सोनू ने कहा कि प्रक्रिया पारदर्शी है और 15 साल से काम कर रहे शिक्षकों को पांच अंक से अधिक का वेटेज नहीं दिया जा सकता। विधायक ने अधिक वेटेज देने की मांग की है।