
टाटा मोटर्स वर्कर्स यूनियन ने सोमवार को मासिक सम्मान समारोह का आयोजन किया। समारोह में मई में सेवानिवृत्त कर्मचारियों को शॉल ओढ़ाकर और प्रतीक चिह्न भेंटकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में अध्यक्ष शशि भूषण प्रसाद, महामंत्री आरके सिंह और अन्य पदाधिकारी उपस्थित थे। संचालन प्रकाश विश्वकर्मा ने किया।

टाटा मोटर्स और टाटा कमिंस के कर्मचारियों का महंगाई भत्ता (डीए) 55 प्वाइंट बढ़ा है। यह वृद्धि जून से तीन महीने के लिए है, जिसमें टाटा मोटर्स के कर्मचारियों को 110 रुपये और टाटा कमिंस के कर्मचारियों को 138 रुपये मासिक वृद्धि मिलेगी।

टेल्को थाना क्षेत्र में रविवार को चोरों ने टाटा मोटर्स कर्मचारी संतोष सिंह के घर में दिनदहाड़े चोरी की। परिवार बाहर था, जब चोरों ने लाखों रुपये के गहने और नकदी चुरा ली। संतोष ने पुलिस को सूचित किया, जो मामले की जांच कर रही है। हाल ही में इसी कॉलोनी में एक और चोरी हुई थी।

जमशेदपुर में टाटा मोटर्स कर्मी संतोष कुमार सिंह के क्वार्टर में लाखों रुपये की चोरी हुई है। पुलिस ने अज्ञात चोरों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है और जांच तेज कर दी है। चोर क्वार्टर के पीछे के रास्ते से अंदर घुसे थे। चुराए गए सामान में सोने के आभूषण और 25 हजार रुपये नकद शामिल हैं।
-विज्ञापन हित की खबर : पूर्णिया। कोसी ऑटोट्रैक्ट प्रा. लि. मरंगा पूर्णिया में टाटा मोटर्स पैसेंजर एवं इलेक्ट्रिक व्हीकल्स की ओर से 1 जून से 20 जून तक
टाटा मोटर्स के लिए पंच लगातार शानदार प्रदर्शन कर रही है। ये माइक्रो SUV हर महीने टॉप-10 कारों की लिस्ट में शामिल रहती है। हालांकि, मई में इस कार की बिक्री बेहतर होने के बाद भी रैंक नीचे पहुंच गई। दरअसल, पिछले महीने पंच की 20,208 यूनिट बिकीं। वहीं, ये लिस्ट में चौथी पोजीशन पर रही।
मई 2026 की सेल्स रिपोर्ट में एक बार फिर मारुति सुजुकी का दबदबा देखने को मिला। दरअसल, सेल्स चार्ज को टॉप करने का काम मारुति डिजायर ने किया। तो वहीं, फ्रोंक्स देश की दूसरी सबसे ज्यादा बिकने वाली कार बन गई। फ्रोंक्स की डिमांड के सामने पंच काफी पीछे छूट गई।
देश के अंदर कार सेगमेंट तेजी से ग्रोथ कर रहा है। इस वजह से कार कंपनियों का मुनाफा भी बढ़ रहा है। पिछले महीने यानी मई 2026 सेल्स की बात करें तो देश की टॉप-6 कंपनियों को साल-दर-साल के आधार पर ग्रोथ मिली। वहीं, अप्रैल 2026 की तुलना में भी उनका प्रदर्शन शानदार रहा।
देश के इलेक्ट्रिक कार बाजार में मई में बाजार हिस्सेदारी में बड़ा फेरबदल देखा गया, जिसमें टाटा मोटर्स, महिंद्रा एंड महिंद्रा और नए ब्रांड विनफास्ट ने बढ़त हासिल की, जबकि JSW MG मोटर और हुंडई मोटर इस रेस में पीछे रह गए। बीते महीने में इलेक्ट्रिक कार की बिक्री में 79% की शानदार ग्रोथ मिली।
360° कैमरा की खास बात ये होती है कि कार के अंदर बैठकर भी हमें बाहर का पूरा नजारा दिख जाता है। खासकर, पार्किंग के दौरान, कार को बैक करते समय या ट्रैफिक की स्थिति में ये फीचर बहुत काम का होता है। इतना ही नहीं, जो लोग पहली बार कार चलाना सीख रहे हैं उन्हें भी इससे काफी मदद मिलती है।