
टाटा मोटर्स की न्यू पंच फेसलिफ्ट को भारत NCAP में 5-स्टार सेफ्टी रेटिंग मिली है। हालांकि, अब इसके क्रैश टेस्ट का वीडियो वायरल हो रहा है। दरअसल, कंपनी ने पंच के लॉन्च इवेंट में इसकी फुल-साइज ट्रक के साथ क्रैश टेस्टिंग का वीडियो दिखाया था। अब इसे देखने वालों के बीच कुछ कन्फ्यूजन भी पैदा कर दिया है।

26 साझेदार विद्यालयों के शिक्षा क्षेत्र के प्रमुख प्रतिनिधि पहुंचे जमशेदपुर संवाददाता

सेफ्टी पर अपने फोकस को दिखाने के लिए टाटा मोटर्स ने नई पंच का क्रैश टेस्ट एक ट्रक के साथ किया। इस टेस्ट के दौरान इसमें चार डमी पैसेंजर्स को रखा गया। वहीं, 50 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से इनका मुकाबला हुआ।

टाटा मोटर्स ने अपना न्यू पंच SUV भारतीय बाजार में लॉन्च कर दी है। कंपनी ने इसकी शरुआती एक्स-शोरूम कीमत 5.59 लाख रुपए तय की है। ये इस कार की इंट्रोडक्ट्री प्राइस है। न्यू पंच को 6 ट्रिम में खरीद पाएंग। इसमें स्मार्ट, प्योर, प्योर प्लस, एडवेंचर, अकम्प्लिश्ड और अकम्प्लिश्ड प्लस शामिल है।

टाटा मोटर्स ने अपनी न्यू पंच फेसलिफ्ट को लॉन्च कर दिया है। कंपनी ने इस SUV के लॉन्च इवेंट में इसकी सेल्स से जुड़े नए आंकड़ों की जानकारी भी शेयर की। कंपनी के MD और CEO शैलेश चंद्रा ने बताया कि पंच की लॉन्च के बाद से अब तक 7 लाख से ज्यादा यूनिट बिक चुकी हैं।

कई बार कुछ कारों की डिमांड इतनी ज्यादा बढ़ जाती है कि वो कंपनी के लिए कई चैलेंज खड़ी कर देती है। जैसे उसकी बुकिंग और डिलीवरी के टाइम क बीच गैप कम से कम रखना। इस गैप को कम करने के लिए प्रोडक्शन को बढ़ाना। यदि ऐसा नहीं किया तब कार का वेटिंग टाइम बढ़ता जाता है।

भारतीय बाजार में टाटा सिएरा की बुकिंग का जादू पहले ही दिन चल गया था। इसे 24 घंटे में 70,000 से ज्यादा बुकिंग मिल गई थीं। अब 15 जनवरी से इसकी डिलीवरी शुरू होने वाली है। सिएरा की डिलीवरी शुरू होने से पहले, गुजरात में टाटा के सानंद प्लांट में प्रोडक्शन पूरे जोरों पर है।

टाटा कंपनी ने मेडिकल कॉलेज परिसर में ऑक्सीजन प्लांट को सर्विस न होने के कारण लॉक कर दिया है। 15 दिनों से इमरजेंसी में मरीजों को सिलेंडर से ऑक्सीजन दी जा रही है। कंपनी के इंजीनियर ने बताया कि प्लांट के चार हजार घंटे चलने के बाद सर्विस कराई जाती है, जो अभी पेंडिंग है।

टाटा मोटर्स पैसेंजर व्हीकल्स लिमिटेड के शेयरों में मंगलवार के शुरुआती कारोबार में लगभग 4 प्रतिशत की गिरावट दर्ज की गई। यह गिरावट इसलिए आई, क्योंकि कंपनी ने जगुआर लैंड रोवर (JLR) की तीसरी तिमाही की बिक्री पर साइबर हमले और अमेरिकी आयात शुल्क के असर की जानकारी दी।

टाटा मोटर्स नए साल के पहले महीने यानी जनवरी में जिन कारों पर सबसे ज्यादा डिस्काउंट दे रही है उसमें उसकी प्रीमियम हैचबैक अल्ट्रोज का नाम भी शामिल है। दरअसल, कंपनी अल्ट्रोज रेसर पर सबसे ज्यादा 1.85 लाख रुपए तक का डिस्काउंट दे रही है।