
तमिलनाडु विधानसभा चुनाव 2026 के लिए डीएमके ने कमर कस ली है। द्रविड़ मुन्नेत्र कषगम ने तमिलनाडु में आगामी विधानसभा चुनाव के लिए बुधवार को सीट बंटवारे को अंतिम रूप देते हुए कांग्रेस को 28 सीट आवंटित की। इसके अलावा पार्टी को एक राज्यसभा सीट भी आवंटित की गई है

तमिलनाडु की एमके स्टालिन सरकार ने चुनाव से पहले बड़े ऐलान किए हैं। उन्होंने कहा है कि मार्च की पेंशन के साथ ही बुजुर्गों और महिलाओं के खाते में दो हजार रुपये अतिरिक्त डाल दिए गए हैं।

प्रधानमंत्री ने कहा, 'लोग जानते हैं कि यह चुनाव राज्य के लिए टर्निंग पॉइंट है। तमिलनाडु ने अपना मन बना लिया है। लोगों ने तय कर लिया है कि DMK को बाहर भेजना है। वे यह भी अच्छी तरह जानते हैं कि सिर्फ NDA ही बदलाव ला सकता है।'

Tamilnadu Politics: ओ पनीरसेल्वम जिन्हें दोस्त और दुश्मन OPS कहते हैं, शुक्रवार को चेन्नई में DMK के हेडक्वार्टर अन्ना अरिवालयम में मुख्यमंत्री एम के स्टालिन और DMK के सीनियर नेताओं की मौजूदगी में पार्टी में शामिल हो गए।

शशिकला ने जयललिता की मृत्यु के बाद की घटनाओं का जिक्र किया। उन्होंने बताया कि जयललिता के निधन के बाद विधायक उन्हें CM बनाने की गुहार लगाते रहे, लेकिन उन्होंने परंपराओं का पालन करते हुए पन्नीरसेल्वम को ही जारी रखने दिया।

स्टालिन पहले ही साफ कर चुके हैं कि डीएमके सरकार में सत्ता-साझेदारी संभव नहीं है। बैठक में विधानसभा सीटों के बंटवारे पर भी अंतिम निर्णय नहीं हुआ और इसे अगले दौर की बातचीत के लिए छोड़ दिया गया।

Tamilnadu SIR: अंतिम मतदाता सूची के मुताबिक, तमिलनाडु में अब 5.67 करोड़ मतदाता बचे हैं। एसआईआर से पहले राज्य में मतदाताओं की संख्या 6.41 करोड़ थी। SIR प्रक्रिया में मतदाता सूची से 97,37,831 नाम हटा दिए गए हैं।

तमिलगा वेत्री कझगम प्रमुख विजय ने तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एम के स्टालिन पर एक बार फिर तीखा हमला करते हुए सोमवार को कहा कि द्रविड़ मुनेत्र कषगम के अध्यक्ष के असली दोस्त रिश्वत, भ्रष्टाचार और राजनीतिक लाभ साधने की चाह हैं।

पुलिस सूत्रों ने बताया कि सेलम रैली में युवक की मौत की मुख्य वजह डिहाइड्रेशन की वजह से हीटस्ट्रोक था। वह आदमी मौके पर बेहोश हो गया और बाद में उसकी हालत बिगड़ने पर उसने दम तोड़ दिया।

महिलाओं के खाते में पैसे ट्रांसफर पूरा होने के बाद सीएम स्टालिन ने कहा कि यह उरीमाई थोगाई (अधिकार अनुदान) स्टालिन का तमिलनाडु की महिलाओं को दिया गया एक भरोसा था। कोई भी रुकावट डाले, मैं पीछे नहीं हटूंगा।