
अफगानिस्तान के तालिबान शासन के रक्षा मंत्री मुल्ला मोहम्मद याकूब मुजाहिद ने पाकिस्तान को सख्त चेतावनी देते हुए कह दिया है कि अफगानिस्तान के खिलाफ किसी भी हमले या सैन्य कार्रवाई का जवाब सोचा-समझा लेकिन पक्के इरादे के साथ दिया जाएगा।

हिलाओं को जिम और पार्क जैसी पब्लिक जगहों पर जाने, स्पोर्ट्स में हिस्सा लेने और बिना किसी पुरुष गार्जियन के दूर की जगहों पर जाने पर भी बैन लगा दिया गया है।

पाकिस्तान के DG ISPR ने भारत और अफगान तालिबान के रिश्तों को लेकर एक बार फिर से अपना प्रोपेगेंडा फैलाया है। रावलपिंडी में पाक सेना की तरफ से कहा गया कि एक मुसलमान को काफिर के साथ दोस्ती नहीं करनी चाहिए।

तालिबान के एक सीनियर मंत्री ने अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप का मजाक उड़ाया है। यह मजाक अमेरिका की उस मांग पर उड़ाया गया है, जिसमें वह अफगानिस्तान के बगराम एयर बेस पर फिर से कंट्रोल की बात कर रहे हैं।
पाकिस्तान ने दावा किया कि पक्तिया, पक्तिका और कुनार में स्थित तीन ठिकानों को सटीक हमलों में नष्ट कर दिया गया और इसमें 25 आतंकवादी मारे गए। उन्होंने कहा कि इन ठिकानों पर बड़ी मात्रा में मौजूद हथियार और गोला-बारूद भी नष्ट कर दिए गए।
पाकिस्तान ने दावा किया है कि उसके सुरक्षाबलों ने अफगान सीमा पर 29 लड़ाकों को मार गिराया है। पाकिस्तान ने सीमा पर हवाई और जमीनी हमले किए हैं। अफगानिस्तान और पाकिस्तान की सीमा पर तनाव एक बार फिर बढ़ सकता है।
डूरंड लाइन पर बढ़ा तनाव! पाकिस्तान की एयरस्ट्राइक के जवाब में अफगान तालिबान ने बलूचिस्तान और KP में ड्रोन हमले कर ISIS कैंप तबाह किए। भीषण जंग के बीच 94,000 लोग विस्थापित, कई देश मध्यस्थता में जुटे।
तालिबान की नैतिकता पुलिस ने पश्चिमी अफगानिस्तान के प्रमुख शहर हेरात में महिलाओं पर सख्त ड्रेस कोड थोपने के लिए बड़े पैमाने पर अभियान छेड़ दिया है। पीवीपीवी के सशस्त्र कर्मचारियों ने सड़कों पर वाहनों को रोका, महिलाओं की तलाशी ली और चादर-बुर्का न पहनने के आरोप में महिलाओं को हिरासत में ले लिया।
रूस और तालिबान के बीच हुए सैन्य सहयोग समझौते ने दक्षिण एशिया की राजनीति में नई हलचल पैदा कर दी है। जानिए इस डील से भारत को क्या रणनीतिक फायदा हो सकता है और पाकिस्तान क्यों असहज महसूस कर सकता है।
संयुक्त राष्ट्र ने अफगानिस्तान की तालिबान सरकार द्वारा लाए गए नए कानून पर चिंता व्यक्त की है, जिसमें बाल विवाह से जुड़े प्रावधान हैं। तालिबान ने आरोपों को खारिज करते हुए कहा कि यह इस्लामी कानून के अनुरूप है और लड़कियों के जबरन विवाह पर पहले से ही प्रतिबंध है।