
अखिल भारत हिंदू महासभा ने ताजमहल में श्रावण मास के हर सोमवार को आम श्रद्धालुओं के लिए नि:शुल्क प्रवेश की व्यवस्था की मांग की है। महासभा ने गंगाजल लेकर आने वाले कांवड़ यात्रियों को भी पूजा-अर्चना की अनुमति देने की बात की है। यदि उनकी मांगें नहीं मानी गईं, तो संगठन कड़ी कार्रवाई करेगा।

पनामा के विदेश मंत्री जेवियर एडुआर्डो मार्टिनेज और उनकी पत्नी 19 जुलाई को ताजमहल का दीदार करेंगे। वे सुबह 11:05 बजे ताजमहल पहुंचेंगे, फिर एक सितारा होटल में दोपहर का भोजन करेंगे और 1:40 बजे दिल्ली के लिए रवाना होंगे।

ताजमहल में जलाभिषेक और पूजा की मांग को लेकर मामले में गुरुवार को सुनवाई नहीं हो सकी। अब यह मामला 12 अगस्त 2024 को अपर सिविल जज सीनियर डिवीजन कोर्ट में सुना जाएगा। अदालती पत्रावली को लघुवाद न्यायालय से स्थानांतरित किया गया है। वादी अजय तोमर ने याचिका दायर की थी।

ताजमहल में तेजो महालय मंदिर होने के दावे को लेकर इलाहाबाद हाई कोर्ट ने केंद्र सरकार और एएसआई से जवाब मांगा है। यह आदेश सोमवार को न्यायमूर्ति रोहित रंजन अग्रवाल ने लॉर्ड श्री अग्रेश्वर महादेव नागनाथेश्वर विराजमान तेजो महालय मंदिर और हरि शंकर जैन और अन्य की याचिका पर सुनवाई करते हुए दिया।
इलाहाबाद हाईकोर्ट ने आगरा में भगवान श्री अग्रेश्वर महादेव नागनाथेश्वर विराजमान तेजो महालय मंदिर और ताजमहल के मामले में दायर रिट याचिका पर केंद्र सरकार और ASI को जवाबी हलफनामा दाखिल करने को कहा है।
ताजमहल के दक्षिणी गेट के पास एक दुकानदार ने पड़ोसी शोरूम संचालक और उसके परिवार पर मारपीट और सांप्रदायिक टिप्पणी करने का आरोप लगाया है। मामला 8 जून को हुई घटना का है जहां दुकानदार को पर्यटकों के साथ विवाद के दौरान जान से मारने की धमकी दी गई थी। पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है।
ब्रिक्स देशों के प्रतिनिधियों ने शनिवार को ताजमहल का भ्रमण किया और भारत की सांस्कृतिक धरोहर को नजदीक से देखा। प्रतिनिधियों ने स्मारक की ऐतिहासिक विशेषताओं की जानकारी ली और इसकी भव्यता का आनंद लिया। ये प्रतिनिधि आगरा में ब्रिक्स एमएसएमई फोरम में शामिल होने के बाद ताजमहल आए थे।
सिंगापुर में विश्व नगर शिखर सम्मेलन और मेयरल फेलोशिप कार्यक्रम का समापन हुआ। आगरा की महापौर हेमलता दिवाकर ने सिंगापुर की संस्कृति मंत्री को ताजमहल की प्रतिकृति भेंट की और उन्हें आगरा आने का निमंत्रण दिया। इस कार्यक्रम में विश्व के विभिन्न महापौरों ने सुशासन और नागरिक-केंद्रित प्रशासन पर विचार साझा किए।
ताजमहल का दीदार करने आए देश-विदेश के पर्यटक इस नजारे को देखकर बंदरों की इस मस्ती का मजा लेने लगे। वहां मौजूद भारी भीड़ ने अपनी जेबों से फोन निकाल लिए और बंदरों के इस स्विमिंग सेशन को कैमरे में कैद करने लगे।
ताजमहल के यलो जोन में एक महिला पर्यटक के गले से बाइक सवार बदमाशों ने झपट्टा मारकर चेन लूट ली। घटना रविवार को दोपहर एक बजे हुई। महिला ने शोर मचाया, लेकिन बदमाश भागने में सफल रहे। पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज से सुराग जुटाए हैं और बदमाशों को पकड़ने के लिए टीमें बनाई हैं।