
वीरेंद्र सहवाग का मानना है कि अगर भारतीय टीम खराब फॉर्म से जूझ रहे अभिषेक शर्मा का सपोर्ट कर रही है तो वरुण चक्रवर्ती को भी उसी तरह भरोसा दिया जाना चाहिए।

अक्षर पटेल ने सेमीफाइनल मुकाबले में इंग्लैंड के खिलाफ तीन शानदार कैच पकड़कर टीम इंडिया को जीत दिलाने में अहम भूमिका निभाई। वे आज के खिलाड़ी नहीं है, बल्कि उन्होंने अपना डेब्यू साल 2014 में तब किया था जब महेंद्र सिंह धोनी भारतीय टीम के कप्तान थे।

इरफान पठान का मानना है कि बुमराह जैसे गेंदबाज दशकों में एक बार आते हैं। जसप्रीत बुमराह ने इंग्लैंड के खिलाफ सेमीफाइनल में 4 ओवर में सिर्फ 33 रन देकर 1 विकेट लिया।

पूर्व कप्तान सुनील गावस्कर का मानना है कि अक्षर पटेल क्रिकेट के हर विभाग में अपने शानदार कौशल और क्रिकेट की बहुत अच्छी समझ रखने के कारण भारत के महानतम खिलाड़ियों में से एक बनने की राह पर हैं।

भारतीय उप कप्तान अक्षर पटेल ने टी20 विश्व कप के सेमीफाइनल में इंग्लैंड पर सात रन की रोमांचक जीत में बेहतरीन क्षेत्ररक्षण का शानदार नमूना पेश किया। मैच के बाद उन्होंने कहा कि इस पूरे मैच के दौरान ऐसा लग रहा था मानो गेंद उनका पीछा कर रही हो।

भारत और इंग्लैंड के बीच खेले गए सेमीफाइनल में रोमांचक जीत के बाद पूर्व भारतीय स्पिनर आर. अश्विन ने एक बड़ा बयान दिया है। अपने यूट्यूब चैनल पर चर्चा के दौरान अश्विन ने कहा कि आधिकारिक तौर पर संजू सैमसन को 'प्लेयर ऑफ द मैच' मिला, लेकिन उनके लिए अक्षर पटेल का योगदान सबसे अहम था।

पिछले कुछ मैचों में वरुण चक्रवर्ती के खराब प्रदर्शन को देखकर लग रहा है कि उनकी रहस्यमयी गेंदबाजी का रहस्य अब सुलझता नजर आ रहा है। हालांकि उनके साथी खिलाड़ी अब भी इस लेग स्पिनर को अपनी टीम का तुरुप का इक्का मानते हैं।

IND vs NZ Head To Head T20 World Cup: इंडिया वर्सेस न्यूजीलैंड टी20 वर्ल्ड कप 2026 का फाइनल रविवार 8 मार्च को खेला जाना है। इससे पहले भारत और न्यूजीलैंड के हेड टू हेड रिकॉर्ड पर एक नजर डाल लीजिए-

अभिषेक शर्मा की खराब फार्म को लेकर जताई जा रही चिंता अब खुलकर आलोचना में बदल गई है। इसके बावजूद पूरी संभावना है कि वह टी20 विश्व कप में न्यूजीलैंड के खिलाफ रविवार को होने वाले फाइनल में अंतिम एकादश बने रहेंगे क्योंकि भारत जीत हासिल करने वाली अपनी टीम में बदलाव नहीं करना चाहता है।

रवि शास्त्री ने संजू सैमसन के मानसिक दृढ़ता की जमकर प्रशंसा करते हुए कहा कि इस अनुभवी बल्लेबाज ने मौजूदा टी20 वर्ल्ड कप में प्रदर्शन में निरंतरता और बेहतर शॉट चयन की जरूरत को समझते हुए अपनी परिपक्वता साबित कर दी है।