बागपत में टी-20 विश्वकप में भारत की जीत पर एक युवक द्वारा सोशल मीडिया पर अभद्र टिप्पणी करने से हंगामा खड़ा हो गया। हिंदू संगठनों के कार्यकर्ताओं ने कोतवाली पहुंचकर आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। पुलिस ने स्थिति को नियंत्रण में करने के लिए कार्रवाई का आश्वासन दिया।

जली न, तेरी जली न। ये मीम अक्सर सोशल मीडिया पर चलता है। भारत के लगातार तीसरी बार टी20 विश्व कप जीतने पर पाकिस्तान के पूर्व तेज गेंदबाज शोएब अख्तर की जलन पर ये मीम बहुत ही सटीक बैठता है। शायद इससे ज्यादा सटीक कोई और मौका हो ही नहीं सकता। इंडिया की जीत से शोएब अख्तर जल भी गए और कन्फ्यूज भी दिखे।

अभिषेक शर्मा और ईशान किशन एक सवाल का जवाब देने के लिए आपस में ही भिड़ गए। ये मसला देखने को मिला टी20 वर्ल्ड कप 2026 के फाइनल के बाद जब वे प्रेस कॉन्फ्रेंस में आए और उनसे संघर्ष के बारे में पूछा गया।

गौतम गंभीर इस एक बात को कहते हुए कभी नहीं थकते। असल में वह इसे हर मौके पर उन लोगों के लिए दोहराते हैं जिन्होंने इस पर ध्यान नहीं दिया है और वह यह है कि मुख्य कोच के तौर पर उनके कार्यकाल में निजी उपलब्धियों का जश्न नहीं मनाया जाएगा।

जमशेदपुर के ऑल इंडिया सिख स्टूडेंट्स फेडरेशन के पूर्वी भारत अध्यक्ष सतनाम सिंह गंभीर ने भारतीय क्रिकेट टीम को टी-20 विश्व कप फाइनल में जीत पर बधाई दी। उन्होंने कहा कि खिलाड़ियों की टीम भावना और शानदार प्रदर्शन ने देश को गौरवान्वित किया है।

वरुण चक्रवर्ती ने टी20 वर्ल्ड कप 2026 का खिताब जीतकर पाकिस्तान के मजे लिए हैं। उन्होने ट्रॉफी के साथ चाय पीते हुए अपनी एक तस्वीर सोशल मीडिया पर शेयर की है, जो इस समय खूब वायरल हो रही है।

गौतम गंभीर ने अपने एक्स अकाउंट पर टी20 विश्व कप फाइनल के ट्रॉफी सेलिब्रेशन की तस्वीरें शेयर करते हुए लिखा है कि यह सिर्फ भगवान का प्लान नहीं था, यह 1.4 बिलियन भारतीयों का प्लान था।

भारतीय टीम ने खेल के हर क्षेत्र में शानदार प्रदर्शन किया। बल्लेबाजों ने जहां कीवी गेंदबाजी की धज्जियां उड़ाकर रख दी, वहीं गेंदबाजों ने न्यूजीलैंड के बल्लेबाजों को घुटने टेकने को मजबूर किया। फील्डिंग में भी टीम का प्रदर्शन कुछ अपवाद को छोड़कर शानदार रहा।

सुबह सूझी तरकीब और शाम को कर दिया कमाल। किसी दूसरे खिलाड़ी के बल्ले से अभिषेक शर्मा ने टी20 वर्ल्ड कप 2026 फाइनल में हल्ला बोला। दमदार अर्धशतक अभिषेक ने खिताबी मैच में जड़ा और टीम को तूफानी शुरुआत दिलाई।

हमीरपुर में टी-20 क्रिकेट विश्व कप के फाइनल में भारत की जीत पर शहर में जश्न का माहौल था। प्रशंसकों ने बड़े-बड़े स्क्रीन पर मैच देखा और जीत के बाद आतिशबाजी की। अहमदाबाद में हुए फाइनल मुकाबले में भारत ने न्यूजीलैंड को हराया, जिससे शहर में खुशी की लहर दौड़ गई।