
LPG Crisis: देश भर में एलपीजी की किल्लत का असर शेयर बाजार में स्विगी और इटरनल (Eternal) के शेयरों पर साफ दिख रहा है। इन कंपनियों के शेयर आज मंगलवार को 2.26 प्रतिशत तक की गिरावट के साथ बंद हुए हैं।

नई दिल्ली। स्विगी ने अपने ऐप स्नैक को बंद कर दिया है, जो 10 मिनट में खाना पहुंचाने का दावा करता था। इसे एक साल पहले लॉन्च किया गया था, लेकिन कंपनी को इससे लाभ नहीं हुआ। यह ऐप बेंगलुरु और गुरुग्राम में उपलब्ध था। केंद्र ने हाल ही में गिग वर्कर्स की सुरक्षा को लेकर चिंताओं के चलते डिलीवरी डेडलाइन हटाने को कहा था।

बेगूसराय में युवा रोजगार एवं कौशल विकास विभाग ने पनहास चौक पर एक दिवसीय नियोजन कैम्प आयोजित किया। स्वीगी कंपनी ने 100 पदों के लिए 44 अभ्यर्थियों के आवेदन प्राप्त किए, जिनमें से 24 को साक्षात्कार के बाद नियुक्ति पत्र दिए गए।
Swiggy Share Price: स्विगी के शेयर शुक्रवार को शुरुआती कारोबार में 7 प्रतिशत से अधिक की लुढ़क गए। यह गिरावट कंपनी के वित्त वर्ष 2026 की तीसरी तिमाही में नेट लॉस बढ़ने की वजह से आई है। स्विगी ने दिसंबर 2025 को समाप्त तिमाही में 1,065 करोड़ रुपये का कंसोलिडेटेड नेट लॉस दर्ज किया।
स्विगी को दिसंबर 2025 तिमाही में 1065 करोड़ रुपये का घाटा हुआ है। कंपनी को चालू वित्त वर्ष की सितंबर तिमाही में 1092 करोड़ रुपये का लॉस हुआ था। लगातार दूसरी तिमाही में स्विगी को 1000 करोड़ रुपये से ऊपर का घाटा हुआ है।
फूड और ग्रॉसरी डिलिवरी कंपनी स्विगी अब चैटजीपीटी, क्लाउड और गूगल जेमिनी जैसे एआई टूल्स के जरिए यूजर्स को किराने का सामान खरीदने, खाना ऑर्डर करने और डाइनिंग रिजर्वेशन की सुविधा दे रही है। आइए जानते हैं डीटेल।
Blinkit, Zepto और Swiggy जैसी कंपनियों को सरकार ने 10-मिनट डिलीवरी का वादा हटाने को कहा है। जानिए क्यों लिया गया यह फैसला और इसका ग्राहकों व डिलीवरी बॉय पर क्या असर पड़ेगा।
श्रम मंत्री मनसुख मांडविया के हस्तक्षेप के बाद क्विक ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म ब्लिंकिट ने अपने सभी ब्रांड से 10 मिनट में डिलीवरी का दावा हटा दिया है। केंद्रीय मंत्री ने ब्लिंकिट के अलावा जेप्टो, स्विगी और जोमैटो जैसी कंपनियों के प्रतिनिधियों से भी बात की है।
जल्दबाजी में उतरने की कोशिश में डिलीवरी पार्टनर बुरी तरह प्लेटफॉर्म पर गिर गया। इस खतरनाक हादसे का वीडियो इंस्टाग्राम पर बिजय आनंद नाम के यूजर ने शेयर किया, जो तेजी से वायरल हो गया और लाखों बार देखा गया।
भारत में बिरयानी की लोकप्रियता तेजी से बढ़ रही है। 2025 तक स्विगी पर 9 करोड़ 30 लाख बिरयानी ऑर्डर होने की संभावना है। चिकन बिरयानी सबसे पसंदीदा है, जिसमें 5 करोड़ 77 लाख ऑर्डर हुए। हैदराबाद ने 97 लाख ऑर्डर के साथ पहले स्थान पर, बेंगलुरु और चेन्नई क्रमशः दूसरे और तीसरे स्थान पर रहे।