
रिकी पोंटिंग ने सूर्यकुमार यादव को खराब फॉर्म से निकलने का फॉर्मूला बताया है। सूर्या ने पिछले साल टी20 में बतौर बल्लेबाज बेहद निराशाजनक प्रदर्शन किया। अगले महीने टी20 वर्ल्ड कप शुरू होने जा रहा।

Team India 2026 Full Schedule: इंडियन क्रिकेट टीम हर साल की तरह इस साल भी बिजी रहने वाली है। ऐसा शायद एक भी महीना नहीं गुजरेगा, जब भारतीय सितारे आपको मैदान पर नजर नहीं आएंगे। पूरा शेड्यूल नए साल का क्या है? ये नोट कर लीजिए।

बॉलिवुड ऐक्टर खुशी मुखर्जी ने दावा किया है कि भारत की टी20 टीम के कप्तान सूर्यकुमार यादव उन्हें अक्सर मेसेज भेजा करते थे। अब उनकी बातचीत नहीं होती। एक कार्यक्रम के दौरान मुखर्जी ने खुद की शेखी बघारते हुए कहा कि कई क्रिकेटर उनके पीछे पड़े हैं लेकिन वह किसी क्रिकेटर के साथ डेट पर नहीं जाना चाहती हैं।

सूर्यकुमार यादव की वजह से शुभमन गिल को T20 वर्ल्ड कप 2026 के लिए भारत की टीम से ड्रॉप किया गया। ये कहना है पूर्व क्रिकेटर रोबिन उथप्पा का, जिन्होंने विश्लेषण करते हुए इसकी वजह भी बताई है।

पंत, गिल और सूर्य के पास लय पाने का मौका शोल्डर : भारतीय स्टार

भारत के टी20 इंटरनेशनल टीम के कप्तान सूर्यकुमार यादव और ऑलराउंडर शिवम दुबे विजय हजारे ट्रॉफी 2025-26 के ग्रुप चरण में मुंबई के आखिरी दो मैच में खेलेंगे जबकि यशस्वी जायसवाल 29 दिसंबर को टीम से जुड़ सकते हैं।

भारतीय टी20 कप्तान सूर्यकुमार यादव का एक वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है, जिसमें उन्होंने अहमदाबाद की एक यूनिवर्सिटी में अपने खराब फॉर्म पर खुलकर बात की है। कप्तान ने कहा कि ये उनका बुरा वक्त नहीं, सीखने का दौर है।

भारतीय टी20 कप्तान सूर्यकुमार यादव ने अपनी हालिया खराब फॉर्म पर खुलकर बात की है और प्रशंसकों को भरोसा दिलाया है कि वे जल्द ही अपने पुराने अंदाज में नजर आएंगे। सूर्यकुमार लगातार पारियों में बड़ा स्कोर नहीं बना सके हैं।

T20 World Cup 2026 के लिए टीम इंडिया का ऐलान हो गया है। टी20 विश्व कप के टाइटल डिफेंस के लिए जिन 15 खिलाड़ियों का चयन हुआ है। उनमें से सात खिलाड़ी पिछले विश्व कप में नहीं खेले थे। सूर्यकुमार यादव कप्तान हैं।

सूर्यकुमार यादव ने IND vs SA टी20 सीरीज जीतने के बाद ट्रॉफी किसी युवा खिलाड़ी को नहीं, बल्कि 31 साल के प्लेयर को थमाई। ये सलाह उन्हें उप-कप्तान शुभमन गिल ने दी थी। बीसीसीआई ने इसका वीडियो शेयर किया है-