
दुलारचंद हत्याकांड में बेऊर जेल में बंद मोकाम से जीत दर्ज करने वाले जदयू प्रत्याशी अनंत सिंह क्या नीतीश कुमार शपथ वाले दिन बाहर आ पाएंगे। दरअसल अनंत की जमानत याचिका पर कल पटना सिविल कोर्ट में सुनवाई है। उन्होने आरजेडी की वीणा देवी को हराया है।

बिहार चुनाव में बाहुबली और उनके परिजनों ने भी चुनाव दांव खेला। मोकामा से अनंत सिंह, रघुनाथपुर से ओसामा शहाब की जीत हुई। वहीं दानापुर से रीतलाल और लालगंज से मुन्ना शुक्ला की बेटी शिवानी शुक्ला की हार हुई।

Mokama Chunav Result: पटना जिले की मोकामा असेंबली सीट पर जेडीयू के अनंत सिंह का जलवा कायम है। सूरजभान सिंह की पत्नी वीणा देवी को 28 हजार से ज्यादा वोटों से पछाड़ते हुए उन्होंने लगातार छठी बार जीत दर्ज कर ली है।

मोकामा में 342, बाढ़ में 349, फतुहा में 350 और बख्तियारपुर में 351 बूथ बनाए गए थे। इन सभी क्षेत्रों के लिए वोटों की गिनती 24 राउंड में होगी। 25वें राउंड की गिनती के साथ ही विजेता उम्मीदवार के नाम की घेाषणा कर दी जाएगी।

बिहार चुनाव के नतीजे 14 नवंबर को घोषित होंगे। लेकिन उससे पहले ही मोकामा से जेडीयू प्रत्याशी और बाहुबली अनंत सिंह के आवास पर जश्न का माहौल है। और पड़ाल से भोज की तैयारी शुरू हो हई। लगता है कि अनंत सिंह अपनी जीत को लेकर पूरी तरह आश्वस्त हैं।

बाहुबली पूर्व सांसद सूरजभान सिंह ने कहा है कि मोकामा में उनके वोटर डरेंगे नहीं और बुलंद होकर वोट डालेंगे। जेडीयू के नेता और केंद्रीय मंत्री ललन सिंह ने समर्थकों से कुछ नेताओं को मतदान के दिन घर में ही रोकने की बात की थी।

मोकामा में अनंत सिंह और पीयूष प्रियदर्शी के समर्थकों के बीच हिंसक झड़प में मारे गए बाहुबली दुलारचंद यादव के पोते नीरज यादव ने कहा है कि अब पढ़ाई छोड़कर वो दादा का ‘साम्राज्य’ देखेंगे। नीरज ने कहा कि परिवार डरा हुआ है।

मोकामा में जेडीयू कैंडिडेट अनंत सिंह की गिरफ्तारी के बाद पार्टी के प्रचार की कमान संभाल रहे केंद्रीय मंत्री ललन सिंह को अरेस्ट करने का दबाब आरजेडी बना रही है। विपक्षी वोटरों को रोकने की बात करता उनका एक वीडियो वायरल है।

मोकामा में दो दबंग अनंत सिंह और सूरजभान सिंह की पत्नी वीणा देवी के बीच आमने-सामने की लड़ाई को पीयूष प्रियदर्शी की पीठ पर खड़े होकर दुलारचंद यादव तिकोना बना रहे थे। पुराने बाहुबली दुलारचंद पीयूष के साथ थे।

मोकामा में चुनाव प्रचार के दौरान मारे गए पुराने बाहुबली दुलारचंद यादव की हत्या के बाद उनके भाषण और इंटरव्यू के पुराने वीडियो वायरल हो रहे हैं। इन वीडियो में उनके बोलने का लहजा बेलगाम है, जो सामने वाले को चुभ सकता है।