
सुपौल के सदर थाना क्षेत्र के बसबिट्टी चौक पर दिनदहाड़े बदमाशों ने 11वीं के छात्र राजदीप कुमार का अपहरण कर लिया। स्कॉर्पियो सवार बदमाशों ने सरेआम पिटाई कर उसे जबरन वाहन में बैठाया। घटनास्थल पर बाइक और चप्पल मिली, पूरी वारदात सीसीटीवी में कैद हुई है।

बिहार में दो नई रेल लाइन बनने वाली हैं, जिनका सर्वे जल्द शुरू होने वाला है। रेलवे ने इसकी निविदा जारी कर दी है। सीतामढ़ी से सुरसंड और ललितग्राम से वीरपुर तक लाइन बिछाई जाएगी। मिथिलांचल और सीमांचल के लोगों को इससे फायदा होगा।

सहरसा से समस्तीपुर और सुपौल जाने वालीं 3 पैसेंजर ट्रेनें शनिवार को अचानक रद्द कर दी गईं। इससे यात्रियों को खासी परेशानी का सामना करना पड़ा है। रेलवे ने इसकी वजह भी बताई है।

कोसी और मिथिलांचल के रेल यात्रियों के लिए राहत की खबर है। बैजनाथपुर अन्दौली–न्यू झाझा बाईपास रेललाइन चालू होने से अब ट्रेनों को इंजन बदलने की जरूरत नहीं होगी। इससे सहरसा–दरभंगा यात्रा का समय 30–40 मिनट घटेगा और जनवरी अंत या फरवरी में ट्रेनें चलने की उम्मीद है।

सुपौल जिले के भीमनगर में घर में बैठकर टीवी देख रही एक छात्रा की मौत हो गई। परिजन का कहना है कि लड़की गिर गई थी, जिससे चोट लगी। हालांकि, पोस्टमार्टम में उसके शरीर से गोली निकली है, जिससे शक गहरा गया है।

महिला के मना करने पर दोनों ने पहले वृद्धा के दो पोतों की पिटाई की। बचाने आई वृद्धा को भी लात-घूंसों से जमकर पीटा। इससे वृद्धा ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। सूचना पर मौके पर पहुंचे छातापुर थानाध्यक्ष प्रमोद झा ने परिजनों से जानकारी ली।

सुपौल में पुलिस ने बोलेरो में लोड 451 किलो गांजा बरामद किया है। जिसकी अंतरराष्ट्रीय बाजार में कीमत एक करोड़ आंकी जा रही है। इस मामले में पुलिस ने अररिया के दो तस्करों को भी गिरफ्तार किया है। पुलिस को सूचना मिली थी कि गांजा की बड़ी खेप जिले से होकर गुजरने वाली है।

सुपौल जिले में एसएसबी ट्रेनिंग सेंटर में तैनात सब इंस्पेक्टर (आर्मोरर) हेमंता कुमार सोनवाल (53) का शनिवार देर रात अचानक निधन हो गया। वह मूल रूप से असम के तीनसुकिया के रहने वाले थे। बताया जा रहा है कि सोते समय हार्ट अटैक आने से मौत हो गई।

घटना के बाबत मृतका के साथ काम करने वाली जीविका दीदी नीलम देवी ने बताया कि शुक्रवार रात से ही सीमा देवी अपने पति का फोन रिसीव नहीं कर रही थीं। शनिवार सुबह जब इसकी जानकारी उन्हें मिली तो वे अन्य लोगों के साथ सीमा देवी के कमरे पर आईं। कमरे का दरवाजा अंदर से खुला हुआ था।

सुपौल के किशनपुर में पत्नी की बेवफाई से आहत होकर पति ने फांसी के फंदे से लटककर अपनी जान दे दी। 8 महीने पहले ही उसकी शादी हुई थी। परिजन का आरोप है कि बहू अपने प्रेमी से रोज फोन पर बात करती थी, जिससे युवक परेशान था।