
Bihar MLC Oath: बिहार के नवनिर्वाचित विधान पार्षद आज अपने पद की शपथ लेंगे। शपथ समारोह शाम 4 बजे आयोजित किया जाएगा। नए विधान पार्षदों में पवन सिंह, निशांत कुमार, अनिल ठाकुर, शिवरानी प्रजापति और ललन कुमार समेत अन्य सदस्य शपथ लेंगे।

Sunil Singh Attacks On Nishant Kumar: RJD MLC सुनील सिंह ने नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार पर तंज कसते हुए कहा कि उन्हें इंजीनियर बताकर माहौल बनाया गया, लेकिन हलफनामे से साफ है कि वे सिर्फ 12वीं पास हैं।

बिहार विधान परिषद चुनाव और उपचुनाव के नतीजे घोषित हो गए हैं। स्वास्थ्य मंत्री निशांत कुमार और भोजपुरी स्टार पवन सिंह समेत सभी 10 कैंडिडेट निर्विरोध चुनाव जीत गए हैं। हालांकि, पंचायती राज मंत्री दीपक प्रकाश एमएलसी बनने का मौका चूक गए।

राजद से इस्तीफा देने वाले शिवचंद्र राम अस्पताल में भर्ती हैं। राजद के एमएलसी प्रत्याशी सुनील सिंह ने शिवचंद्र राम को मिठाई खिलाई और हाथ जोड़कर उनक हालचाल पूछा। राजद विधायक भाई वीरेंद्र हॉर्लिक्स लेकर पहुंचे थे।
MLC चुनाव में प्रत्याशी नहीं बनाए जाने से नाराज शिवचंद्र राम ने राजद से इस्तीफा दे दिया है। तेज प्रताप यादव ने शिवचंद्र राम का समर्थन करते हुए कहा है कि उनका सम्मान होना चाहिए था।
सुनील सिंह को राजद का एमएलसी उम्मीदवार बनाए जाने पर लालू प्रसाद यादव की बेटी रोहिणी आचार्य बुरी तरह भड़क गई हैं। रोहिणी आचार्य ने सवाल उठा दिया है कि क्या पार्टी में निष्ठावान कार्यकर्ताओं की कमी हो गई है?
सुनील कुमार सिंह दूसरी बार विधान पार्षद बनेंगे। राजद नेता नामांकन के लिए सोमवार को विधानसभा पहुंचे और फिर उन्होंने अपना नामांकन किया। बिहार विधान परिषद चुनााव के लिए नामांकन का आज आखिरी दिन था।
Deepak Prakash Kushwaha News: रालोमो अध्यक्ष उपेंद्र कुशवाहा दोपहर बाद दिल्ली जा रहे हैं। दिल्ली में 13 जून को पार्टी का राष्ट्रीय सम्मेलन है। कुशवाहा की दिल्ली यात्रा को पार्टी इस सम्मेलन से जोड़ रही है।
MLC चुनाव में राजद ने एक बार फिर राबड़ी देवी के मुंहबोले भाई सुनील सिंह पर ही भरोसा जताया है। आज चुनाव मे नामांकन करने की अंतिम तिथि है। सुनील सिंह आज RJD कैंडिडेट की तरफ से अपना नामांकन दायर करेंगे।
बिहार विधान परिषद चुनाव 2026 में आरजेडी से तेजस्वी यादव के मुंहबोले मामा सुनील सिंह के एमएलसी प्रत्याशी बनने की अटकलें तेज हैं। इस बीच असदुद्दीन ओवैसी की पार्टी AIMIM ने राज्यसभा चुनाव में मदद करने के बदले आरजेडी से एक एमएससी सीट मांग ली है।