
राउज एवेन्यू कोर्ट ने 200 करोड़ रुपये की रंगदारी मामले में अभिनेत्री नोरा फतेही को छह नवंबर को गवाह के तौर पर पेश होने का निर्देश दिया है। अदालत ने व्यक्तिगत पेशी से छूट मांगने पर नाराजगी जताई। यह मामला सुकेश चंद्रशेखर पर रैनबैक्सी के पूर्व प्रमोटर की पत्नी से कथित रंगदारी वसूलने के आरोपों से जुड़ा है।

सुप्रीम कोर्ट ने कथित ठग सुकेश चंद्रशेखर की दोषसिद्धि पर रोक लगाने की याचिका पर विचार करने से इनकार कर दिया। दिल्ली की अदालत ने 2017 के भ्रष्टाचार मामले में जमानत दिलाने के लिए सुप्रीम कोर्ट का न्यायाधीश बनकर एक विशेष जज को प्रभावित करने की कोशिश के मामले में उसे दोषी ठहराकर आठ साल की जेल सुनाई थी। दिल्ली हाईकोर्ट ने भी दोषसिद्धि पर रोक लगाने का आधार नहीं पाया था।

सुकेश चंद्रशेखर ने एक लेटर में दावा किया कि नोरा फतेही को उन्होंने करोड़ों रुपये दिए थे। इसके अलावा उन्होंने यह भी कहा कि नोरा को जैकलीन से जलन होती थीं।

नोरा फतेही का कुछ समय पहले कॉनमैन सुकेश चंद्रशेखर के साथ नाम जोड़ा गया था जिस पर अब एक्ट्रेस ने चुप्पी तोड़ी दी है। उन्होंने उस समय के अपने एक्सपीरियंस पर बात की है।
सुकेश चंद्रशेखर ने अरविंद केजरीवाल और सत्येंद्र जैन को नई चिट्ठी लिखकर AAP से जुड़े 3 और कथित घोटालों का खुलासा करने की धमकी दी है। पंजाब चुनाव से पहले सुकेश के फिर एक्टिव होने का AAP पर क्या असर होगा?
दिल्ली की एक अदालत ने 200 करोड़ रुपये के मनी लॉन्ड्रिंग मामले में अभिनेत्री जैकलीन फर्नांडीज और ठग सुकेश चंद्रशेखर सहित 17 लोगों के खिलाफ आरोप तय करने का आदेश दिया है।
अभिनेत्री जैकलीन फर्नांडीस ने 200 करोड़ रुपये के धनशोधन मामले में सरकारी गवाह बनने की याचिका वापस ले ली है। प्रवर्तन निदेशालय ने कहा कि जैकलीन ने ठग सुकेश चंद्रशेखर से जानबूझकर संपर्क रखा और अपराध से प्राप्त धन का उपयोग किया, जो उनके पीड़ित होने के दावे को खारिज करता है।
ईडी ने अदालत में कहा कि जैकलीन के खिलाफ पर्याप्त सबूत मौजूद हैं। ईडी ने यह भी कहा है कि पीड़ित होने का उनका दावा, उपलब्ध साक्ष्यों के विपरीत है और इनसे पता चलता है कि वह सुकेश के आपराधिक पृष्ठभूमि से पूरी तरह परिचित थी।
ईडी ने चार्जशीट में जैकलीन फर्नांडिस को ठगी के आरोपी सुकेश चंद्रशेखर के मनी लॉन्ड्रिंग मामले में सह-आरोपी बनाया है और इस मामले में लंबे समय से कोर्ट के चक्कर लगा रही हैं।
पटियाला हाउस अदालत ने जैकलीन फर्नांडिस की याचिका पर ईडी से जवाब मांगा है। जैकलीन ने कहा है कि वह सरकारी गवाह बनना चाहती हैं और सुकेश चंद्रशेखर के बारे में जानकारी प्रदान करेंगी। अदालत ने अगली सुनवाई की तारीख 20 अप्रैल तय की है।