
लखीमपुर खीरी जिले से सनसनीखेज मामला सामने आया है। ईसानगर थाना क्षेत्र के हसनपुर कटौली गांव में परिवार के आठ लोग पानी की टंकी पर चढ़ गए और वहीं से कूदकर आत्महत्या करने की धमकी देने लगे।

उन्नाव में पति की मौत से दुखी 30 वर्षीय एकता ने भावुक वीडियो बनाकर फांसी लगा ली। माता-पिता को पहले ही खो चुकी एकता घर की इकलौती संतान थी। पति की तेरहवीं के अगले दिन उसने 'अंतिम संस्कार अच्छे से करने' की अपील करते हुए आत्महत्या कर ली।

यूपी में बुलंदशहर के खुर्जा में देवर के प्यार में पागल भाभी ने खौफनाक वारदात को अंजाम दिया है। अपने देवर और मासूम बेटी की गला दबाकर हत्या कर दी और फिर खुद भी फांसी लगाकर जान दे दी। देवर अपनी भाभी से शादी को तैयार नहीं हो रहा था।

आगरा जिले के ताजगंज थाने में तैनात कंप्यूटर ऑपरेटर जेबी गौतम की मुश्किलें बढ़ गई हैं। फैशन डिजाइनर युवती की खुदकुशी के मामले में प्रथम दृष्टया पुलिस ने उसे दोषी माना है। इसी आधार पर उसकी बर्खास्तगी की फाइल खोली गई है।
गुरुग्राम में लिव-इन में रह रही देहरादून की युवती ने अपनी बिल्डिंग की चौथी मंजिल से कूदकर जान दे दी। बताया जा रहा है कि उसकी अपने पार्टनर संग अक्सर अनबन होती थी। घटना से पहले भी दोनों में झगड़ा हुआ था।
दो भाई और दो बहनों में अंकिता दूसरे नंबर पर थी। बड़ा भाई भी दिल्ली में नौकरी करता है। मां और अन्य परिजनों के साथ अंकिता गांव में ही रहती थी। उसकी हाईस्कूल की परीक्षा चल रही थी। परीक्षा के अंतिम दिन उसे चित्रकला का पेपर देना था लेकिन इसके पहले ही उसने सुसाइड कर लिया।
गुरुग्राम से सटे हरियाणा के नूंह जिले के फिरोजपुर झिरका थाना क्षेत्र के गांव बदोपुर में सोमवार को एक दर्दनाक घटना सामने आई। यहां एक महिला अपनी तीन बेटियों के साथ कुएं में कूद गई। दो बच्चियों के शव बरामद कर लिए गए हैं, जबकि महिला और उसकी एक बेटी की तलाश अब भी जारी है।
अमरीश ठाकुर अपनी पत्नी और दो बच्चों के साथ पिछले एक वर्ष से नौतनवा के गांधीनगर मोहल्ले में एक किराए के मकान में रहता था। पत्नी पर किसी दूसरे युवक से संबंधों का शक इस परिवार में कलह की वजह बना। महिला कर्मी का पति अमरीश ठाकुर घटना को अंजाम देने से पहले फेसबुक लाइव भी किया।
मशहूर यूट्यूबर अनुराग डोभाल (यूके07 राइडर) ने दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेसवे पर कार टकराकर कथित तौर पर आत्महत्या का प्रयास किया। हादसे में वह गंभीर रूप से घायल हो गए हैं और उन्हें मेरठ से दिल्ली रेफर किया गया है। घटना का एक लाइव वीडियो भी वायरल हो रहा है।
निगम में हाल में नौकरी पानी वाली दोनों महिलाओं ने ये कदम उठाया ये भी फिलहाल पुलिस के लिए रहस्य बना हुआ है। पुलिस मामले की हर पहलू से जांच कर रही है ताकि दोनों के इस कदम के पीछे क्या कारण थे इसका पता लगाया जा सके।