
सुभासपा अध्यक्ष और मंत्री ओम प्रकाश राजभर ने दावा किया है कि अखिलेश यादव की समाजवादी पार्टी में बहुत बड़ी टूट होगी। राजभर ने यह दावा भी किया है कि सपा नेता रामगोपाल यादव ने गृहमंत्री अमित शाह को एक चिट्ठी सौंपी है।

सुभासपा चीफ और योगी सरकार में कैबिनेट मंत्री ने ऑटो चलाते हुए फोटो शेयर कर सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव पर हमला बोला है। राजभर ने खुद को संघर्ष से निकला नेता बताते हुए अखिलेश की राजनीति को 'एसी-पीसी और ट्विटर' वाली बताया।

यूपी पंचायत चुनाव समय पर कराने को लेकर भ्रम की स्थिति बनी हुई है। इसे लेकर यूपी के पंचायती राज मंत्री ओपी राजभर ने कहा कि निर्वाचन आयोग और सरकार अपना-अपना काम कर रही है। फिलहाल चुनाव टलने की संभावना नहीं दिख रही है।

उत्तर प्रदेश में एनडीए में शामिल सुभासपा नेता और योगी आदित्यनाथ सरकार के मंत्री ओम प्रकाश राजभर ने बिहार में 153 सीटों पर विधानसभा चुनाव लड़ने का ऐलान कर दिया है। राजभर ने कहा है कि उनको 4-5 सीट दे देते तो एनडीए में ही रहकर लड़ते।
सुभासपा अध्यक्ष ओम प्रकाश राजभर की रविवार को अचानक तबीयत बिगड़ने पर राम मनोहर लोहिया अस्पताल में भर्ती कराया गया। डॉक्टरों ने आनन-फानन में उनका सीटी स्कैन, खून समेत कई जांचें करायीं। अब उनकी हालत स्थिर है।