
प्रयागराज में उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग ने स्टाफ नर्स एलोपैथी परीक्षा-2023 में चयनित अभ्यर्थी अंकित रस्तोगी का चयन परिणाम निरस्त कर दिया है। सचिव गिरिजेश कुमार त्यागी द्वारा जारी नोटिस के अनुसार, रिक्त सीट पर मारुति नंदन मंगल का चयन किया गया है, जबकि पिंकू कुमारी धाकड़ का चयन भी निरस्त हुआ है।

उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग ने स्टाफ नर्स यूनानी भर्ती 2025 की प्रारंभिक परीक्षा का परिणाम घोषित किया। परीक्षा 17 मार्च 2026 को आयोजित की गई थी, जिसमें 605 अभ्यर्थियों ने आवेदन किया था। लेकिन, कोई भी अभ्यर्थी अनारक्षित श्रेणी के लिए न्यूनतम 40 प्रतिशत अंक प्राप्त नहीं कर सका।

कुदरहा सीएचसी में 24 घंटे के भीतर दो नवजात शिशुओं की मौत हो गई। स्टॉफ नर्स कुसुम और चांदनी पर लापरवाही का आरोप है। जांच टीम ने उन्हें क्लीन चिट दी लेकिन ग्रामीणों ने बार-बार शिकायत की। सीएचसी पर प्रसव के दौरान गंभीर लापरवाही का मामला पुलिस तक पहुंचा। आशा मीरा देवी की जगह सास ड्यूटी कर रही है।

- स्थानांतरण को लेकर गंभीर आरोप, सीएमओ से जांच की मांग- आपसी बातचीत में भी सामने आए विवाद, माहौल गरमायाऔरैया, संवाददाता।अर्बन आयुष्मान आरोग्य मंदिर ति
छिबरामऊ में एक स्टाफ नर्स ने पुलिस की चार्जशीट में नाम आने पर आत्महत्या का प्रयास किया। नर्स कामिनी को उस मामले में आरोपी बनाया गया है जिसमें बिना सर्जन के ऑपरेशन किया गया था। पड़ोसियों ने उसे समय पर बचा लिया। अस्पताल में तनाव बढ़ गया है और स्वास्थ्यकर्मियों ने इसे अन्याय बताया है।
हमीरपुर के जिला अस्पताल की होमो डायलिसिस यूनिट की स्टाफ नर्स पर एक मरीज ने सरकारी इंजेक्शन बेचने का आरोप लगाया है। मरीज ने डीएम को शिकायत में बताया कि डायलिसिस के दौरान जरूरी इंजेक्शन नहीं दिए गए और नर्स द्वारा इंजेक्शन चोरी कर बाहर बेचे जा रहे हैं। इस मामले की जांच की जाएगी।
यूपी के 1228 नवचयनित नर्सिंग अधिकारियों को सीएम योगी ने नियुक्ति पत्र सौंपे। इस दौरान उन्होने कहा कि 2017 के पहले प्रदेश के अंदर बदहाल स्थितियां थीं। 1947 से लेकर 2017 तक कुल 40 मेडिकल कॉलेज थे। लेकिन आज कॉलेजों की संख्या बढ़कर 81 हो गई है। बीते 9 साल में 81 मेडिकल कॉलेज संचालित हैं।
उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग ने स्टाफ नर्स एलोपैथ (पुरुष/महिला) परीक्षा-2023 का परिणाम घोषित किया है। कुल 41 अभ्यर्थियों को औपबन्धिक रूप से सफल घोषित किया गया। इनका अभिलेख सत्यापन 23 और 24 मार्च को आयोग कार्यालय में होगा। अभ्यर्थियों को निर्धारित दस्तावेज लाने होंगे।
स्वार। जननी सुरक्षा के तहत गर्भवती महिलाओं से सुविधा शुल्क लेने के आरोप में सीएचसी अधीक्षक डॉ. राजीव चंदेल ने स्टाफ नर्स को नोटिस जारी किया है। दो महिलाओं ने आरोप लगाया कि प्रसव के दौरान उनसे पंद्रह-पंद्रह सौ रुपये लिए गए। मामले की जांच शुरू कर दी गई है।
प्रयागराज। यूपी लोक सेवा आयोग द्वारा स्टाफ नर्स यूनानी परीक्षा-2025 के प्रवेश पत्र 17 मार्च को जारी होंगे। अभ्यर्थियों को ओटीआर नंबर से प्रवेश-पत्र डाउनलोड करना होगा और परीक्षा केंद्र पर दो फोटो एवं आईडी प्रूफ के साथ उपस्थित होना अनिवार्य है। अनुचित साधनों के लिए गंभीर दंड का प्रावधान है।