
लैशराम सिंह इतने गरीब परिवार से ताल्लुक रखते हैं कि उन्होंने गुजर बसर करने के लिए ईंटें ढोईं। लेकिन उन्होंने आर्थिक तंगी से लड़ते हुए जीडी कांस्टेबल भर्ती परीक्षा पास की और सीआईएसएफ में कांस्टेबल का पद हासिल किया।

SSC ने 15 जून 2026 को SSC GD कॉन्स्टेबल परीक्षा की आंसर की और रिस्पॉन्स शीट जारी की है, जिसे उम्मीदवार ssc.gov.in पर जाकर आसानी से चेक कर सकते हैं।

प्रयागराज में हनुमानगंज के अंदावा स्थित सुनीता सिंह सीता सिंह महिला महाविद्यालय के आई-टेक जोन परीक्षा केंद्र पर कर्मचारी चयन आयोग (एसएससी) की कांस्टेबल जीडी भर्ती परीक्षा के दूसरे दिन भी जमकर बवाल हुआ।

कर्मचारी चयन आयोग की कांस्टेबल जीडी परीक्षा के दौरान क्षमता से दोगुना परीक्षार्थियों के पहुंचने पर बवाल हो गया। सीट नहीं मिलने पर उग्र हुए अभ्यर्थियों ने जमकर तोड़फोड़ की।
गोरखपुर में एसएससी जीडी परीक्षा के लिए सेंट एंड्रयूज कॉलेज में हंगामा हुआ। अभ्यर्थियों ने परीक्षा रोकने पर कॉलेज के खिलाफ नारेबाजी करते हुए सड़क जाम कर दी। पुलिस और कॉलेज प्रशासन ने बातचीत कर स्थिति को शांत कराया। नए परीक्षा की तारीख का आश्वासन दिया गया।
SSC GD Constable Exam 2026: एसएससी ने जीडी कांस्टेबल भर्ती परीक्षा 2026 के शेड्यूल में अचानक बदलाव किया है। जो परीक्षा पहले 28 मई 2026 को आयोजित होने वाली थी, उसे अब एक दिन पहले यानी 27 मई 2026 को आयोजित किया जाएगा।
SSC GD Constable Exam : नोएडा में एसएससी जीडी कांस्टेबल भर्ती परीक्षा के दौरान प्रॉक्सी सर्वर लगा नकल कराने वाले गिरोह का पर्दाफाश किया गया है। आरोपियों के कब्जे से 50 लाख रुपये नकद, 10 मोबाइल फोन, पांच लैपटॉप भी मिले हैं।
आईटीबीपी की 40वीं बटालियन में बहाली में फर्जीवाड़ा सामने आया है। सीबीआई ने जांच के दौरान ये गड़बड़ियां पकड़ी हैं। सीबीआई ने जनवरी माह में आईटीबीपी कांस्टेबल बहाली 2024 में शिकायत के बाद जांच शुरू की थी।
SSC GD Constable Exam : गिरफ्तार अभ्यर्थियों ने पूछताछ में पुलिस को बताया कि बिहार के सॉल्वर गैंग ने परीक्षा पास कराने के लिए प्रत्येक अभ्यर्थी से 13-13 लाख रुपए मांगे थे। सेंटर पर जब पुलिस टीम पहुंची तो रिमोट एक्सेस के जरिये कंप्यूटर में प्रश्न पत्र के उत्तर टिक किए जा रहे थे।
एसएससी जीडी कांस्टेबल एडमिट कार्ड 2026 आधिकारिक वेबसाइट ssc.gov.in पर जारी हो चुके हैं, इसलिए सभी उम्मीदवार रीजन के अनुसार लॉगिन करके अपना हॉल टिकट आज ही तुरंत डाउनलोड करें।