
कर्मचारी चयन आयोग मध्य क्षेत्र ने शुचिता एप्लिकेशन लागू किया है, जिससे भर्ती परीक्षाएं अधिक पारदर्शी और सुरक्षित हो गई हैं। इस डिजिटल प्रणाली से सभी अभ्यर्थियों, परीक्षा केंद्रों और संबंधित कार्मिकों की जानकारी एक ही स्थान पर उपलब्ध है, जिससे निगरानी की प्रक्रिया तेज और प्रभावी हुई है।

SSC CGL Vacancy : कर्मचारी चयन आयोग ने कंबाइंड ग्रेजुएट लेवल ( एसएससी सीजीएल ) एग्जाम 2025 की फाइनल वैकेंसी जारी कर दी है। इसके मुताबिक एसएससी सीजीएल 2025 के जरिए 15125 पदों पर भर्ती होगी।

SSC GD Recruitment: केंद्र सरकार ने राज्यसभा में एक लिखित प्रश्न के उत्तर में जानकारी दी है कि वर्तमान में सीमा सुरक्षा बल (BSF), केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (CRPF), और असम राइफल्स समेत विभिन्न बलों में 93,000 से अधिक पद खाली पड़े हैं।
प्रयागराज में कर्मचारी चयन आयोग इस महीने तीन भर्तियों के लिए आवेदन आमंत्रित करेगा। कंबाइंड ग्रेजुएट लेवल, जूनियर इंजीनियर और सेलेक्शन पोस्ट फेज-14 परीक्षा के लिए आवेदन प्रक्रिया अप्रैल अंत तक चलेगी। पहले चरण की कंप्यूटर आधारित परीक्षा मई में होगी। अगले महीने और तीन परीक्षाओं का विज्ञापन जारी होगा।
एसएससी ने जूनियर इंजीनियर (सिविल, मेकैनिकल और इलेक्ट्रिकल) परीक्षा 2025 का पेपर-वन का परिणाम घोषित कर दिया है। 15,607 अभ्यर्थियों को पेपर-टू के लिए चुना गया है। कंप्यूटर आधारित परीक्षा 3 से 6 दिसंबर तक और 13 दिसंबर को आयोजित की गई थी। पेपर-टू की तिथि और अन्य जानकारी जल्द जारी की जाएगी।
प्रयागराज। एसएससी ने सभी अभ्यर्थियों से सीजीएल-2025 की टियर-टू परीक्षा में पोस्ट/विभाग की विकल्प-सह-प्राथमिकता भरने को कहा है। टियर-वन का परिणाम 18 दिसंबर को घोषित हुआ था। अभ्यर्थी 9 मार्च से 12 मार्च तक अपनी प्राथमिकता भर सकेंगे। समय पर प्रेफरेंस न भरने पर चयन प्रक्रिया में शामिल नहीं किया जाएगा।
कर्मचारी चयन आयोग की कंबाइंड ग्रेजुएट लेवल (सीजीएल) एग्जाम 2025 के तहत 15130 पदों पर भर्ती होगी। इनमें 6464 अनारक्षित, 3834 ओबीसी, 2223 एससी, 1134 एसटी और 1475 ईडब्ल्यूएस वर्ग के पद शामिल हैं। यह अधिसूचना 9 जून 2025 को जारी की गई थी।
प्रयागराज। एसएससी ने भर्ती परीक्षाओं को पारदर्शी और सुरक्षित बनाने के लिए नए तकनीकी उपायों की शुरुआत की है। आयोग ने एक सेवा प्रदाता के चयन के लिए आरएफपी जारी किया है, जो वेब पोर्टल, मोबाइल एप और परीक्षा संचालन से जुड़ी तकनीकी प्रणाली को विकसित करेगा। इसमें नई सुविधाएं और तकनीकी अपग्रेड शामिल हैं।
एसएससी ने अभ्यर्थियों के चयन के बाद खाली पदों की संख्या कम करने के लिए एक नई व्यवस्था का प्रस्ताव किया है। यह सिस्टम नीट यूजी, सीयूईटी जैसी बड़ी परीक्षाओं में पहले से लागू है।
कर्मचारी चयन आयोग (एसएससी) ने नई व्यवस्था का प्रस्ताव दिया है जिससे अभ्यर्थियों के चयन के बाद रिक्त पदों की संख्या कम हो सके। इस व्यवस्था का उद्देश्य अधिकतम रिक्तियों को भरना और अभ्यर्थियों को निष्पक्ष अवसर प्रदान करना है। अभ्यर्थियों को अस्थायी आवंटन के लिए विकल्प चुनने की आवश्यकता होगी।