
भारतीय यात्रियों के आगमन की औसत दर प्रति माह औसतन 23 प्रतिशत से अधिक रही और दिसंबर में सबसे अधिक 56,715 यात्री आए। फरवरी में सबसे कम 35,000 भारतीय यात्री आए।

इस तस्वीर ने दुनिया भर के लोगों के दिलों को छू लिया। राजधानी कोलंबो के पास बाढ़ प्रभावित इलाके में एनडीआरएफ की एक महिला जवान ने बाढ़ के पानी से घिरे एक नवजात शिशु को अपनी गोद में उठाया।

प्रवक्ता रंधीर जायसवाल ने कहा कि 1 दिसंबर 2025 को दोपहर 1 बजे इस्लामाबाद में भारतीय उच्चायोग को अनुरोध मिला। मानवीय सहायता की तत्काल आवश्यकता को देखते हुए भारत ने उसी दिन शाम 5:30 बजे अनुमति दे दी।

श्रीलंका के अधिकारियों ने इन सामग्रियों की जांच की, तो कई पैकेटों पर 2024 की एक्सपायरी डेट मिली। मामला पकड़ में आने के बाद पाकिस्तानी दूतावास ने ट्वीट डिलीट कर लिया। लेकिन तब तक फजीहत हो चुकी थी।

रिपोर्ट के मुताबिक, भारत ने दो विमानों से 20 टन से अधिक राहत सामग्री और एनडीआरएफ की टीमें श्रीलंका भेजीं। NDRF के जवान उन इलाकों में पहुंचकर लोगों को सुरक्षित निकाल रहे हैं, जहां सड़कें पूरी तरह डूब चुकी हैं।

भारतीय वायुसेना ने C-130 और IL-76 विमानों से 21 टन राहत सामग्री (खाने-पीने का सामान, दवाइयां, कंबल आदि) और 8 टन विशेष उपकरण एयरलिफ्ट किए। विदेश मंत्री एस. जयशंकर ने भी ट्वीट कर सहयोग की पुष्टि की।

सोशल मीडिया X पर एक पोस्ट में PM मोदी ने कहा कि Cyclone Ditwah के कारण श्रीलंका के जिन लोगों ने अपने प्रियजनों को खो दिया है, उनके प्रति मेरी हार्दिक संवेदना। मैं सभी प्रभावित परिवारों की सुरक्षा, आराम और जल्दी ठीक होने की प्रार्थना करता हूं।

श्रीलंका क्रिकेट (एसएलसी) ने पाकिस्तान के खिलाफ आगामी वनडे सीरीज और टी20 ट्राई सीरीज के लिए टीम का ऐलान कर दिया है। इस ट्राई सीरीज में पाकिस्तान और श्रीलंका के अलावा तीसरी टीम जिम्बाब्वे की होगी, पहले इसका हिस्सा अफगानिस्तान की टीम थी।

श्रीलंका, बांग्लादेश और नेपाल के सत्तापरिवर्तन में कई समानताएं देखी गई हैं। अचानक इस तरह युवाओं के आंदोलन और सत्ता परिवर्तन के पीछे क्या कोई ऐसी ताकत है जिसके इशारे पर यह सब हो रहा है?

श्रीलंका की पूर्व राष्ट्रपति चंद्रिका कुमार तुंगा ने कहा है कि सरकारी आवास खाली करने के लिए उन्हें दो महीने का वक्त चाहिए। नया कानून लागू होने के बाद उन्होंने कहा है कि उन्हें कोलंबो में घर मिल गया है लेकिन उसका अभी नवीनीकरण चल रहा है।