
पाकिस्तान में इस साल के आखिर में वनडे ट्राई सीरीज खेली जा सकती है। इंग्लैंड और श्रीलंका के बोर्ड के साथ पाकिस्तान की बातचीत चल रही है। अक्टूबर के आखिर में इस सीरीज का आयोजन होने की उम्मीद है।

श्रीलंका की अंडर 19 क्रिकेट टीम के दो खिलाड़ियों पर आरोप है कि उन्होंने महिला टीम की खिलाड़ियों के वीडियो बनाए हैं। इस मामले में उन्हें गिरफ्तार भी किया गया। हालांकि, जल्द ही उनको बेल भी मिल गई।

श्रीलंका क्रिकेट में बड़ा उलटफेर देखने को मिला है। बोर्ड में मचे हंगामे के बीच अध्यक्ष शम्मी सिल्वा ने इस्तीफा दे दिया है। यह कदम उठाना ज़रूरी था, क्योंकि देश के राष्ट्रपति ने एसएलसी में बदलाव पर ज़ोर दिया है।

गैरी कर्स्टन भारत के बाद श्रीलंका को वर्ल्ड कर जिताना चाहते हैं। वह श्रीलंका के हेड कोच हैं। कर्स्टन साल 2008 से 2011 तक भारतीय टीम के कोच थे। 2011 में भारत चैंपियन बना था।
नुवान तुषारा ने श्रीलंका क्रिकेट के खिलाफ IPL एनओसी को लेकर दायर अपना केस वापस ले लिया है। तुषारा को एनओसी इसलिए नहीं दिया गया था क्योंकि वह एसएलसी के फिटनेस मानकों को पूरा नहीं कर पाए थे।
तेज गेंदबाज मथीशा पथिराना शनिवार को कोलकाता नाइट राइडर्स से जुड़ जाएंगे। पथिराना के आने से आईपीएल 2026 में पहला जीत हासिल करने के लिए संघर्ष कर रही कोलकाता को राहत मिलेगी।
नुवान तुषारा ने श्रीलंका क्रिकेट बोर्ड से औपचारिक रूप से माफी मांग ली है और कानूनी कार्यवाही वापस ले ली है। नुवान तुषारा ने आईपीएल में खेलने के लिए एनओसी न मिलने के कारण श्रीलंका क्रिकेट के खिलाफ जो कानूनी कार्रवाई शुरू की थी, उसे अब वापस लेने का फैसला किया है।
श्रीलंका क्रिकेट बोर्ड ने चमीरा, निसंका और कामिंदु मेंडिस को आईपीएल 2026 में भाग लेने के लिए एनओसी जारी कर दिया है। हालांकि कुछ खिलाड़ियों को मंजूरी मिलने का इंतजार करना होगा।
अफगानिस्तान वर्सेस श्रीलंका टी20 और वनडे सीरीज को पोस्टपोन कर दिया गया है। हालांकि, अभी आधिकारिक ऐलान होना बाकी है, लेकिन मौजूदा परिदृश्य को ध्यान में रखते हुए यह सीरीज 13 मार्च से शुरू नहीं हो पाएगी।
गैरी कर्स्टन श्रीलंका के नए हेड कोच नियुक्त किए गए हैं। कर्स्टन भारत और पाकिस्तान के कोच रह चुके हैं। श्रीलंका क्रिकेट बोर्ड (SLC) और कर्स्टन के बीच दो साल की डील हुई है।