
मुख्य चुनाव आयुक्त के फैसलों को लेकर विपक्ष के हंगामे के बीच उन लोगों के लिए खुशखबरी है जिनके नाम एसआईआर के दौरान वोटर लिस्ट में शामिल होने से छूट गए हैं। इन लोगों का नाम फिर से जोड़ा जाएगा। इसके लिए बीएलओ घर-घर जाएंगे।

चुनाव आयोग और सीईसी ज्ञानेश कुमार के खिलाफ विपक्ष के मार्च से पहले बीजेपी ने कांग्रेस पर हमला किया है और 10 सवाल पूछे हैं। बीजेपी प्रवक्ता संबित पात्रा ने कहा की बीजेपी की मदद ज्ञानेश जी नहीं गणेश जी कर रहे हैं।

गोवा में SIR को लेकर बॉम्बे हाईकोर्ट ने चुनाव आयोग से सवाल किया कि अगर भारतीय नागरिक ही वोटर लिस्ट से बाहर हो जाएं तो इस प्रक्रिया का उद्देश्य क्या है। कोर्ट ने फॉर्म 6, फॉर्म 8 और एन्यूमरेशन फॉर्म को लेकर भी सवाल उठाए।

पूर्व मुख्य न्यायाधीश बीआर गवई और दिल्ली हाई कोर्ट के दो सेवानिवृत्त जजों ने सुप्रीम कोर्ट के मौजूदा जज जस्टिस उज्जल भुइयां के उस बयान की कड़ी आलोचना की है, जिसमें उन्होंने मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण को लाखों नागरिकों के मताधिकार से वंचित करने वाली मनमानी प्रक्रिया बताया था।
एसआईआर पर चल रहे विवाद के बीच बॉम्बे हाई कोर्ट की टिप्पणी आई है। हाई कोर्ट ने कहा कि वह कोई भी ऐसा आदेश नहीं देगा, जिसमें चुनाव आयोग से कहा जाए कि महाराष्ट्र में मतदाताओं के नाम ना हटाए जाएं।
एसआईआर को लेकर मची रार के बीच कॉकरोच जनता पार्टी के आशुतोष रांका ने बड़ा दावा किया है। सोमवार को एक एक्स पोस्ट में आशुतोष ने लिखा कि सीजेआई ने दावा किया है कि मॉडिफाई किया गया फॉर्म 6 सुप्रीम कोर्ट ने अप्रूव नहीं किया था।
जस्टिस नरीमन ने कहा कि पश्चिम बंगाल चुनावों में 90 लाख वोटरों को वोट देने के अधिकार से वंचित कर दिया गया। यह एक चौंकाने वाला आंकड़ा है।
चुनाव आयोग ने उत्तराखंड में एसआईआर प्रक्रिया पूरी होने के बाद अब फाइनल वोटर लिस्ट भी जारी कर दी है। नई वोटर लिस्ट के मुताबिक, राज्य की 70 विधानसभा सीटों मतदाता घट गए हैं। यहां पर्वतीय क्षेत्र के मुकाबले मैदानी इलाकों में दोगुने वोट कटे हैं।
भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशों के बाद राजस्थान में मतदाता सूची के अपडेशन की प्रक्रिया शुरू की जाएगी। इसके तहत ऐसे लोगों को नाम जुड़वाने का मौका मिलेगा, जिनके नाम SIR के दौरान मतदाता सूची से हट गए थे।
SIR को लेकर बॉम्बे हाईकोर्ट ने चुनाव आयोग की प्रक्रिया पर सख्त सवाल उठाए। कोर्ट ने कहा कि चुनावी सिस्टम कानून के मुताबिक चलेगा, सॉफ्टवेयर के हिसाब से नहीं। जानिए और क्या कहा?