
दक्षिण कोरिया के सियोल में ईरानी दूतावास ने कहा है कि होर्मुज जलडमरूमध्य में दक्षिण कोरियाई पोत पर ईरान के सशस्त्र बलों ने हमला नहीं किया। दूतावास ने अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के दावों का खंडन करते हुए इस घटना में ईरान की संलिप्तता से जुड़े आरोपों को पूरी तरह से खारिज किया।

तीरंदाजी विश्व कप शंघाई, एजेंसी। भारत की महिला रिकर्व टीम ने गुरुवार को विश्व

सियोल में एक दक्षिण कोरियाई शिपिंग कंपनी एचएमएम के पोत 'एचएमएम नामू' में आग लगने और विस्फोट की घटना हुई है। विदेश मंत्रालय ने हमले की आशंका की जांच शुरू की है। पोत में 24 चालक दल सदस्य थे, जिनमें छह दक्षिण कोरियाई शामिल हैं, लेकिन कोई हताहत नहीं हुआ।

दक्षिण कोरिया के राष्ट्रपति ने भारत को ग्रोथ का इंजन करार दिया है। उन्होंने कहा, '140 करोड़ लोगों के साथ दुनिया का सबसे बड़ा बाजार होने के नाते, भारत आज विश्व अर्थव्यवस्था का एक नया और मजबूत हिस्सा बन गया है।
पीएम मोदी ने कहा कि आठ सालों के बाद हो रही राष्ट्रपति की यह यात्रा बेहद महत्वपूर्ण है। दोनों देशों के डीएनए में लोकतांत्रिक मूल्य, बाजार अर्थव्यवस्था और कानून आधारित नियम हैं। आइए जानते हैं कि भारत और दक्षिण कोरिया में कौन से 15 बडे समझौते हुए।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और दक्षिण कोरिया के राष्ट्रपति ली जे. म्युंग के बीच द्विपक्षीय वार्ता हुई। दोनों देशों ने 2030 तक द्विपक्षीय व्यापार को 50 अरब डॉलर तक पहुँचाने का लक्ष्य रखा है। 15 समझौतों पर हस्ताक्षर हुए और सांस्कृतिक सहयोग को बढ़ावा देने के लिए 2028 में भारत-दक्षिण कोरिया मित्रता महोत्सव आयोजित करने का निर्णय लिया गया।
उत्तर कोरिया ने रविवार को समुद्र की ओर कई बैलिस्टिक मिसाइलें दागीं। दक्षिण कोरिया और जापान ने इस बात की पुष्टि की। ये मिसाइलें उत्तर कोरिया के सिनपो क्षेत्र से दागी गईं और लगभग 140 किलोमीटर तक गईं। दक्षिण कोरिया ने सुरक्षा चिंताओं के चलते आपात बैठक बुलाई, जबकि अमेरिका और जापान ने इन प्रक्षेपणों का विरोध किया।
नई दिल्ली, विशेष संवाददाता। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के निमंत्रण पर दक्षिण कोरिया के राष्ट्रपति
उत्तर कोरिया ने बुधवार को अपने पूर्वी तट से एक बार फिर बैलिस्टिक मिसाइलों का प्रक्षेपण कर दक्षिण कोरिया में हड़कंप मचा दिया। दक्षिण कोरियाई सेना के मुताबिक, प्योंगयांग ने दो दिनों में दूसरी बार मिसाइल परीक्षण किया, जिससे तनाव कम करने की सियोल की उम्मीदों पर पानी फिर गया।
ईरान युद्ध में अमेरिका का साथ न देने पर राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने नाटो, जापान और दक्षिण कोरिया की कड़ी आलोचना की है। ट्रंप ने नाटो को 'कागज़ का शेर' बताते हुए खाड़ी देशों की तारीफ की है। जानें इटली ने क्यों रोका अमेरिकी विमानों का रास्ता।