
Siwan News अनीश पुरुषार्थी, सीवान। इस बार शारदीय नवरात्र पूजा की तैयारियों में बढ़ती लागत और बदलती पूजा संस्कृति का असर दिखाई दे रहा है। दुर्गा पूजा में बजट पिछले एक दशक में तीन से चार गुना बढ़ गया है। आकर्षक थीम आधारित पंडालों की मांग और विशेषज्ञ कारीगरों की जरूरत ने खर्च को बढ़ा दिया है।

सीवान जिले को टीबी उन्मूलन अभियान में बड़ी उपलब्धि मिली है। 76 पंचायतों को टीबी मुक्त घोषित किया गया है। स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से पत्र जारी किया गया है। अब जनभागीदारी और जागरूकता अभियान को गांव-गांव तक पहुंचाने की तैयारी है। जोश टीमों की शुरुआत आठ अक्टूबर से होगी।

पचरुखी, एक संवाददाता। थाने की पुलिस ने मोहम्मदपुर मोड़ के पास 20 ग्राम स्मैक के साथ तीन तस्करों को गिरफ्तार किया। तस्करों की पहचान शेख किताबुद्दीन, इसरार खान, और उज्जवल कुमार के रूप में हुई। पुलिस ने 10 हजार रुपये, तीन मोबाइल और दो बाइक भी बरामद किए। तस्करों को न्यायिक हिरासत में भेजा गया।

Siwan News सिसवन। थाना क्षेत्र के उत्क्रमित मध्य विद्यालय महानगर में चोरों ने ताला काटकर चोरी की घटना को अंजाम दिया। चोर विद्यालय से आठ बोरा चावल, लाउडस्पीकर, टैब समेत अन्य सामान लेकर फरार हो गए। घटना की जानकारी...
Siwan News दरौंदा, एक संवाददाता। थाना क्षेत्र के चिंतामनपुर में खुशी किराना एंड जनरल स्टोर में चोरों ने दुकान की छत तोड़कर एक लाख रुपये के सामान और चार हजार रुपये नकद चुरा लिए। दुकानदार ने पुलिस को आवेदन दिया है, जिसमें दो व्यक्तियों पर संलिप्तता का शक जताया गया है।
Siwan News संदीप सिंह, सीवान। सीवान जंक्शन के प्लेटफॉर्म नंबर पांच की रिमॉडलिंग की प्रक्रिया शुरू की जा रही है, जिससे सामान्य ट्रेनों का परिचालन जल्द शुरू होने की संभावना है। प्लेटफॉर्म के चालू होने से यात्रियों को सुविधा मिलेगी और ट्रेनों के ठहराव को व्यवस्थित करने में मदद मिलेगी।
Siwan News महाराजगंज में सिहौता बाजार के एक मोबाइल शोरूम में चोरों ने करीब 50 लाख रुपये मूल्य के मोबाइल फोन और एसेसरीज चुरा लिए। रविवार रात तीन-चार चोर हेलमेट पहनकर शोरूम में घुसे और शीशा तोड़कर मौके से फरार हो गए। घटना सीसीटीवी में कैद हुई और पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।
Siwan News महाराजगंज में सरस्वती विद्या मंदिर परिसर में प्रांतीय संस्कृति महोत्सव का आयोजन किया गया। 186 विद्यालयों के 700 से अधिक बच्चों ने भाग लिया। कार्यक्रम में छात्राओं ने विभिन्न नृत्य और सांस्कृतिक प्रस्तुतियाँ दीं, जबकि सांसद ने शिक्षा के साथ जीवन मूल्यों और अनुशासन को जोड़ने पर जोर दिया।
सीवान, हिन्दुस्तान संवाददाता।सीवान, हिन्दुस्तान संवाददाता। जेपी विश्वविद्यालय के तहत जिले के डीएवी पीजी कॉलेज, राजा सिंह कॉलेज, विद्या भवन महिला कॉलेज समेत अन्य संबंद्ध महाविद्यालयों में सीबीसीएस...
Siwan News बिहार सरकार के 'सेवा संकल्प अभियान' के अंतर्गत नौतन में 'विकसित भारत' विषय पर चित्रकला प्रदर्शनी एवं भाषण प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। महाविद्यालय के प्राचार्य प्रो. शमशाद अहमद ख़ाँ ने छात्रों को प्रोत्साहित किया। प्रतियोगिता में अमृता कुमारी, रीमा कुमारी और अंचला कुमारी ने उत्कृष्ट प्रदर्शन किया।