
यूपी के बांके बिहारी मंदिर में सैकड़ों साल पुरानी परपंरा आज टूट गई। आराध्य ठाकुर बांके बिहारीलाल को आज न तो बाल भोग अर्पित किया जा सका और न ही राजभोग लगाया गया। सेवायत और श्रद्धालुओं में आक्रोश हैं।

लड्डू-गोपाल को घर में रखने के बढ़ते चलन के बीच बदायूं की एक युवती ने पूरे विधि-विधान से गांव-परिवार के सामने भगवान श्रीकृष्ण से शादी रचा ली है। इस दौरान वरमाला से फेरे तक की रस्में निभाई गईं।

वृंदावन के बांके बिहारी के श्रद्धालुओं को कॉरिडोर से पहले रोप-वे की सौगात मिल सकती है। यमुनापार से जुगल घाट तक रोप-वे के प्रस्ताव को मंजूरी मिल गई है। 270 करोड़ की लागत से बनने वाले इस प्रोजेक्ट का प्राधिकरण ने डीपीआर बनाना शुरू कर दिया है।

ठाकुर श्री बांकेबिहारी महाराज मंदिर में झगड़े और मारपीट की घटनायें थमने का नाम नहीं ले रही हैं। मंगलवार की देर शाम दर्शन करने गये एक श्रद्धालु के साथ गोस्वामी ने जमकर पिटाई कर दी। श्रद्धालु का सिर फोड़ दिया। समाचार लिखे जाने तक श्रद्धालु ने गोस्वामी के खिलाफ पुलिस में शिकायत दर्ज नहीं कराई।

बांकेबिहारी महाराज मंदिर में भीड़ प्रबंधन के लिए हाई पावर्ड टेम्पल मैनेजमेंट कमेटी ने जगमोहन में खड़े होकर दर्शन कराने पर रोक लगा दी है। इसके साथ ही जगमोहन से चंदन कोठरी को जाने वाले रास्ता को भी बंद किए जाने का फैसला किया है।

यूपी में मथुरा के वृंदावन स्थित बांके बिहारी मंदिर की इमारत को किसी सुधार की जरूरत है या नहीं इसके लिए आईआईटी रुड़की की टीम ने गुरुवार सुबह बांके बिहारी मंदिर का सर्वे किया। गुरुवार को पहुंची आईआईटी रुड़की की टीम ने मंदिर के हर हिस्से को देखा।

shri banke bihari temple: जैसे-जैसे ठंड के मौसम दस्तक दे रहा है, वैसे-वैसे मंदिरों और देवालयों में भी सर्दी की तैयारियाँ शुरू हो गई हैं। आराध्य ठाकुरजी को सर्दी से बचाने के लिए विशेष प्रकार की सेवाएं आरंभ हो रही हैं।

आईआईटी रुड़की की टीम ठाकुर श्री बांकेबिहारी मंदिर का सर्वेक्षण करेगी। 10 दिन में अपनी रिपोर्ट दाखिल करेगी। साथ ही कमेटी द्वारा निर्धारित दर्शनों के समय पर भी सहमति बनी है। यह व्यवस्था तीन नवंबर से लागू होगी।

किसी ने सोचा था कि यहां रत्न जड़ित आभूषण मिलेंगे। किसी ने सोने-चांदी के ढेर मिलने की कल्पना की थी लेकिन शनिवार को मंदिर प्रबंधन की हाई पावर्ड मंदिर मैनेजमेंट कमेटी की निगरानी में जब खजाना खुला तो यहां ऐसा कुछ नहीं।तोशाखाने में दो सांप देख हर कोई दंग रह गया।

ठाकुर श्री बांकेबिहारी महाराज मंदिर के गर्भगृह के पास 54 वर्ष से बंद तोशाखाना का दरवाजा शनिवार को खोला गया। हालांकि खोले दरवाजों के पीछे अभी तक कुछ खास नहीं मिला है।