
बाइक सवार बदमाशों ने जलाभिषेक करने बाबा गरीबनाथ धाम जा रहे 25 वर्षीय गोलू को गोली मार दी। साथी उसे अस्पताल ले गए जहां डॉक्टर ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

अशोक धाम भगदड़ में सात लोगों की मौत पर सीएम सम्राट चौधरी ने दुख जताया है। मृतकों के आश्रितों को चार लाख सहायता दी जाएगी। जदयू विधायक रामानंद मंडल ने आरोप लगाया है कि हादसा प्रशासन की लापरवाही का नतीजा है।

तीन बच्चियों को निकाल लिया गया है। चार बेटियां गायब थीं जिनमें से 2 के शव बरामद कर लिए गए हैं। शेष दो की तलाश की जा रही है। हादसे में तीन सगे भाइयों की चार बेटियां डूब गईं।

बिहार के लखीसराय में अशोक धाम मंदिर में सावन की तीसरी सोमवारी पर जल चढ़ाने पहुंची सात महिलाओं की भगदड़ में मौत हो गई है। कतार में लगे श्रद्धालुओं के पास बिजली का एक पोल गिरने के बाद करंट फैलने की अफवाह से घटना हुई।
मुजफ्फरपुर में सोमवार पर श्रावणी मेला में भारी भीड़ को देखते हुए ट्रैफिक व्यवस्था में बदलाव किया गया है। प्रशासन ने वाहन पार्किंग के लिए 6 स्थान चिह्नित किए हैं। श्रद्धालुओं से ट्रैफिक एडवाइजरी का पालन करने को कहा गया है।
मंदिरों, शिवालयों और ठाकुरबाड़ियों में अहले सुबह से ही श्रद्धालुओं की भीड़ देखने को मिली। स्नान कर जलपात्र में जल लेकर भोले भंडारी का जलाभिषेक करते भक्तों ने ‘ऊं नम: शिवाय’, ‘हर-हर बम-बम’, ‘जय भोलेनाथ’ के जयकारे व मंत्रजाप करते दिखे।
Shravani Mela: श्रावणी मेले के दौरान दूर-दूर से देवघर और बाबा धाम आने-जाने वाले लोगों के लिए भारतीय रेलवे ने बड़ा ऐलान किया है। भारतीय रेलवे इन श्रद्धालुओं के लिए 12 स्पेशल ट्रेनें चलाएगा। रक्सौल-देवघर श्रावणी मेला स्पेशल 31 जुलाई से सप्ताह में तीन दिन चलेगी।
श्रावणी मेले का आगाज आज से होगा। मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी मेले का उद्घाटन भागलपुर जिले में करेंगे। श्रावणी मेले में पहली बार कांवरिया, जीविका दीदी की रसोई के भोजन का आनंद ले सकेंगे। कांवरियों की थाली में बिना लहसुन-प्याज और सेंधा नमक से बना ताजा भोजन परोसा जाएगा।
भागलपुर में विक्रमशिला सेतु पर बनाए गए बेली ब्रिज से श्रावणी मेला के दौरान कांवरियों के पिकअप वाहन और ऑटो गुजर सकेंगे, लेकिन ट्रैक्टर ट्रॉली में बैठकर कांवरियों के पुल पार करने की अनुमति नहीं होगी।
मुंगेर से मिर्जा चौकी तक नया ग्रीनफील्ड फोरलेन हाईवे इस साल सावन मास से पहले शुरू हो जाएगा। श्रावणी मेला के दौरान कांवरियों को जाम से मुक्ति मिलेगी। यह हाईवे मुंगेर से सुल्तानगंज, भागलपुर होते हुए मिर्जा चौकी तक बनाया जा रहा है, काम अंतिम चरण में है।