झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने नेपाल के खिलाफ डेफ क्रिकेट सीरीज जीतने पर भारतीय डेफ क्रिकेट टीम के खिलाड़ियों को सम्मानित किया। शोएब अख्तर, जो बेंगाबाद से हैं, ने अपनी उत्कृष्ट भूमिका से परिवार और प्रखंड का नाम रोशन किया है। सीएम ने खिलाड़ियों की सराहना की और राज्य सरकार द्वारा खेल को बढ़ावा देने के प्रयासों की बात की।

मुनफ पटेल का कहना है कि जो गेंदबाज 150 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से ज्यादा की गति से गेंदबाजी करता है, उसके लिए लंबे समय तक बने रहना मुश्किल होता है। मुनफ ने शोएब की जमकर तारीफ की है।

जली न, तेरी जली न। ये मीम अक्सर सोशल मीडिया पर चलता है। भारत के लगातार तीसरी बार टी20 विश्व कप जीतने पर पाकिस्तान के पूर्व तेज गेंदबाज शोएब अख्तर की जलन पर ये मीम बहुत ही सटीक बैठता है। शायद इससे ज्यादा सटीक कोई और मौका हो ही नहीं सकता। इंडिया की जीत से शोएब अख्तर जल भी गए और कन्फ्यूज भी दिखे।

सैमसन तो इस वर्ल्ड कप की शुरुआत में प्लेइंग XI का भी हिस्सा नहीं थे, मगर जब उन्हें मौका मिला तो उन्होंने दोनों हाथों से लपका। अब पाकिस्तान के पूर्व तेज गेंदबाज शोएब अख्तर टीम इंडिया के हेड कोच गौतम गंभीर को संजू सैमसन की सफलता का श्रेय दिया है।
'रावलपिंडी एक्सप्रेस' ने हार्दिक पांड्या और शिवम दुबे को डेथ ओवर्स और महत्वपूर्ण मौकों पर गेंद थमाने की आलोचना करते हुए कहा कि ये कोई मैल्कम मार्शल थोड़े हैं। वेस्टइंडीज के मार्शल की गिनती दुनिया के सबसे खतरनाक तेज गेंदबाजों में होती थी।
T20 World Cup 2026 के ग्रुप फेज में पाकिस्तान को भारत से करारी हार मिली थी। अब शोएब अख्तर ने बताया है कि पाकिस्तान की हार के पीछे का कारण असली क्या था? हालांकि, अख्तर उस मैच में एक बयान की वजह से सुर्खियों में रहे थे।
पाकिस्तान की टीम को भारत से हार मिली थी तो ऑन एयर एक टीवी चैनल पर मोहसिन नकवी को शोएब अख्तर ने जाहिल और नाकाबिल बताया था, लेकिन अब उन्होंने अपने बयान से पाकिस्तान की तरह यूटर्न मारा है।
शोएब अख्तर ने पाकिस्तान की टीम के टी20 विश्व कप 2026 में भारत से हारने के बाद बोर्ड के चेयरमैन मोहसिन नकवी की खिंचाई की। उन्होंने मोहसिन नकवी को जाहिल और नाकाबिल करार दिया। भारत ने 61 रनों से पाकिस्तान को हराया।
भारत एशिया कप 2025 में पहले ही पाकिस्तान को दो बार धूल चटा चुका है। ग्रुप स्टेज में टीम इंडिया ने पाकिस्तान को 7 विकेट से तो सुपर-4 में 6 विकेट से हराया था। इन दोनों ही मैचों में अभिषेक शर्मा ने खूब तबाही मचाई थी।
शोएब अख्तर ने कहा कि पाकिस्तान ने गलत टीम सिलेक्ट की थी। एक तो टीम सिलेक्शन बुरी थी। हम जो कह रहे थे कि ये नहीं करो, उन्होंने वही किया। सही टीम के लिए सही टैलैंट चुनने की बात करें तो यह एक खराब मैनेजमेंट है।