मेरठ में, समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव शिवपाल यादव ने सपा सचिव शशि पिंटू राणा से मुलाकात की। उन्होंने 2027 विधानसभा चुनाव और संगठनात्मक मुद्दों पर चर्चा की। शिवपाल ने राणा को बड़ी जिम्मेदारी देने का आश्वासन दिया, और पार्टी को मजबूत करने के लिए दिशा-निर्देश भी दिए।

संभल समेत रामपुर में आजम खां पर दिए बयान में मतदाताओं को एकजुट बनाए रखने का छिपा है संदेश शिवपाल यादव ने रामपुर से आजम के बहाने दिया बड़ा संदेश शिवपाल

समाजवादी पार्टी के महासचिव शिवपाल यादव इन दिनों पश्चिमी यूपी में सक्रिय दिखाई दे रहे हैं। रामपुर पहुंचकर आजम खां से मुलाकात की और बड़ा ऐलान किया है। इसे सपा की पश्चिमी यूपी में किलेबंदी के रूप में देखा जा रहा है।

समाजवादी पार्टी की सरकार बनने के बाद आजम खां पर हुए जुल्म का बदला लिया जाएगा। आजम खां को गृह मंत्री बनाया जाएगा और उनके खिलाफ अत्याचार करने वालों पर कानूनी कार्रवाई होगी। शिवपाल यादव ने इस राजनीतिक घोषणा में कहा कि आजम खां को जेल में बहुत शोषण का सामना करना पड़ा है।
समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव शिवपाल सिंह यादव ने बुधवार को रामपुर जेल में आजम खान और उनके बेटे अब्दुल्ला आजम से मुलाकात की। इस मुलाकात के बाद शिवपाल ने कहा कि आजम खान के साथ बहुत जुल्म और शोषण हुआ है। उन्होंने आरोप लगाया कि इतने बड़े नेता को जमीन पर लिटाया जा रहा है।
शिवपाल सिंह यादव ने कहा है कि उत्तर प्रदेश में यदि समाजवादी पार्टी की सरकार बनतीी है तो संभल दंगे के मुकदमों को समीक्षा कर वापस लिया जाएगा। मुरादाबाद पहुंचे शिवपाल ने भाजपा पर सांप्रदायिक राजनीति करने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि प्रदेश की जनता भाजपा सरकार से परेशान हो चुकी है।
संभल हिंसा को लेकर बनी न्यायिक जांच आयोग की रिपोर्ट को समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता शिवपाल सिंह यादव के बेटे आदित्य यादव ने खारिज कर दिया है। आदित्य ने कहा कि सपा सरकार बनी तो दोबारा हिंसा की जांच होगी।
Ambedkar Nagar News: अम्बेडकरनगर के युवा सपा नेता हर्षित यादव ने लखनऊ में पूर्व प्रदेश अध्यक्ष शिवपाल यादव से मुलाकात की। शिवपाल यादव ने हर्षित को क्षेत्र में पीड़ितों की सहायता करने और पार्टी को मजबूत करने का निर्देश दिया। हर्षित ने पार्टी की मजबूती के लिए हर स्तर पर संघर्ष करने का वादा किया।
समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव शिवपाल यादव ने कहा कि सरकार की नई शिक्षा नीति पूरी तरह से फेल साबित हुई है। सरकार ने शिक्षा व्यवस्था को कमजोर किय
सुलतानपुर में समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव शिवपाल यादव का स्वागत हुआ। सपाईयों ने नारेबाजी करते हुए उनका स्वागत किया। इस अवसर पर सपा प्रदेश सचिव अशोक सिंह विसेन, तौफीक खान, और अन्य पार्टी नेता उपस्थित थे।