
महारत्न कंपनी HPCL के बोर्ड ने वित्त वर्ष 2026 के लिए हर शेयर पर 19.25 रुपये का डिविडेंड देने की घोषणा की है। कंपनी अपने शेयरधारकों को 5 साल में सबसे ज्यादा डिविडेंड देने जा रही है।

हिंदुस्तान जिंक और वेदांता के शेयरों में पैसा लगाने वाले आज चांदी काट रहे हैं। बुधवार यानी आज हिंदुस्तान जिंक और वेदांता के शेयरों में 5% तक की तेजी देखने को मिली।

टाटा ग्रुप की कंपनी टाटा पावर के शेयर बुधवार को करीब 7% टूटकर 390.95 रुपये पर जा पहुंचे हैं। चौथी तिमाही में कंपनी के नतीजे कमजोर रहे हैं और इसी के बाद कंपनी के शेयरों में यह गिरावट देखने को मिली है।

टाटा ग्रुप की दिग्गज कंपनी टाइटन के शेयर 4 दिन में 613 रुपसे ज्यादा टूट गए हैं। टाइटन के शेयरों में आई तेज गिरावट से दिग्गज निवेशक रेखा झुनझुनवाला की नेटवर्थ चार दिन में 2800 करोड़ रुपये से ज्यादा घट गई है।
Goldline Pharmaceutical IPO: गोल्डलाइन फार्मास्युटिकल का आईपीओ पहले ही दिन फुल हो गया है। पहले ही दिन कंपनी के IPO पर 22 गुना से ज्यादा दांव लग गया है। ग्रे मार्केट में भी कंपनी के शेयर 41% से ज्यादा के प्रीमियम पर कारोबार कर रहे हैं।
घरेलू बाजार में हाहाकार के बीच ऑयल इंडिया लिमिटेड के शेयर 7% से अधिक के उछाल के साथ 490.90 रुपये पर बंद हुए। सरकार ने क्रूड ऑयल और नेचुरल गैस प्रॉडक्शन पर रॉयल्टी रेट्स घटा दिए हैं, जिसके बाद कंपनी के शेयरों में उछाल आया।
घाटे से मुनाफे में आने के बाद भी मोबिक्विक के शेयर धड़ाम हो गए हैं। कंपनी के शेयर 11% से अधिक लुढ़ककर 199 रुपये पर पहुंच गए। कारोबार के आखिर में कंपनी के शेयर 202.45 रुपये पर बंद हुए हैं।
मैग्नस स्टील एंड इंफ्रा के शेयर 6 महीने में 1000% से ज्यादा चढ़े हैं। वहीं, 5 साल में कंपनी के शेयरों में 11000 पर्सेंट से अधिक की तेजी आई है। स्मॉलकैप कंपनी मैग्नस स्टील एंड इंफ्रा बतौर सप्लायर टाटा मोटर्स से जुड़ी है।
एप्टस फार्मा शेयरधारकों को 3:2 के रेशियो में बोनस शेयर दे रही है। कंपनी हर 2 शेयर पर निवेशकों को 3 बोनस शेयर देगी। मल्टीबैगर कंपनी पहली बार अपने निवेशकों को बोनस शेयर देने जा रही है।
Multibagger Stock: आज सोमवार को Gautam Exim Ltd के शेयरों का बंटवारा होने जा रहा है। कंपनी के शेयरों को टुकड़ों में बांटा जाएगा। इसके लिए रिकॉर्ड डेट का ऐलान हो गया है।