
समस्तीपुर से चिराग पासवान की पार्टी लोजपा-आर की सांसद एवं नीतीश सरकार में मंत्री अशोक चौधरी की बेटी शांभवी चौधरी पर कांग्रेस ने दो बार वोट देने का आरोप लगाया है। कांग्रेस ने इसका वीडियो भी शेयर किया है। इस पर पटना जिला प्रशासन की सफाई भी आ गई है।

जन सुराज पार्टी के नेता प्रशांत किशोर ने शुरुआत में भाजपा और जदयू के पांच नेताओं के खिलाफ विविधता भरे आरोप लगाए थे, लेकिन अब सम्राट चौधरी और अशोक चौधरी ही टारगेट पर बचे दिख रहे हैं।

चिराग पासवान खुद विधानसभा चुनाव लड़ने पर कन्फ्यूज हैं। उन्होंने कहा है कि सीट बंटवारा हो जाए तो उनका लड़ना या ना लड़ना भी तय हो जाएगा।

जन सुराज पार्टी के नेता प्रशांत किशोर की हिट लिस्ट में टॉप टारगेट बने जनता दल यूनाइटेड के मंत्री अशोक चौधरी ने कहा है कि दलित दो दिन हेलीकॉप्टर पर चढ़ गया तो सबकी नजर में चढ़ गया।
जन सुराज पार्टी के नेता प्रशांत किशोर ने राजनीतिक और कॉरपोरेट कंसल्टेंसी से अपनी करोड़ों की कमाई की एक झलक सोमवार को दिखा दी। पीके ने कहा कि पिछले तीन साल (वित्त वर्ष) में उन्होंने सलाह देने के बदले 241 करोड़ रुपये की फीस ली।
भाजपा और जदयू के नेताओं पर ताबड़तोड़ हमले कर रहे प्रशांत किशोर को पटना सीजेएम कोर्ट ने 17 अक्टूबर को बुला लिया है। जेडीयू मंत्री अशोक चौधरी ने बेटी शांभवी को पैसे पर लोकसभा का टिकट दिलाने के आरोप को लेकर पीके पर मानहानि का केस किया था।
जन सुराज पार्टी के नेता प्रशांत किशोर ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से मांग की है कि अगर उनके आरोपों पर डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी, मंत्री अशोक चौधरी और मंगल पांडेय सफाई नहीं देते हैं तो उनको बर्खास्त करें।
नीतीश कुमार के दल जेडीयू के प्रवक्ता नीरज कुमार ने मंत्री अशोक चौधरी द्वारा दो साल में 200 करोड़ की बेनामी संपत्ति जुटाने के प्रशांत किशोर के आरोपों पर पार्टी की तरफ से जवाब मांगा है। चौधरी को नीतीश का करीबी माना जाता है।
जन सुराज पार्टी के नेता प्रशांत किशोर ने जेडीयू नेता अशोक चौधरी पर पिछले 2 साल में 200 करोड़ रुपये से ज्यादा की संपत्ति जुटाने का बड़ा आरोप लगाया है। उन्होंने चौधरी की बेटी शांभवी, दामाद सायन और समधन अनिता कुणाल को भी लपेट लिया है।
राज्य सरकार ने दरभंगा से भाजपा के सांसद गोपालजी ठाकुर, समस्तीपुर से लोजपा (रामविलास) की सांसद शांभवी और कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष सह कुटुम्बा से विधायक राजेश कुमार को वाई श्रेणी की सुरक्षा देने का निर्णय लिया है।