
बांग्लादेश के ऑलराउंडर शाकिब अल हसन ने स्वीकार किया कि शारीरिक थकान के कारण उन्हें सरे की तरफ से खेलते हुए इंग्लिश काउंटी मैच के दौरान जानबूझकर चकिंग (गलत ऐक्शन से गेंदबाजी करना) का सहारा लेना पड़ा। इस वजह से उन्हें गेंदबाजी से निलंबित कर दिया गया।

शाकिब अल हसन ने अभी इंटरनेशनल क्रिकेट से रिटायरमेंट नहीं लिया है। वे आखिरी सीरीज अपने घर पर खेलना चाहते हैं और उसके बाद रिटायरमेंट का ऐलान करेंगे। अभी के लिए ये मुश्किल जरूर है, क्योंकि उन्हें बांग्लादेश लौटने में दिक्कत होगी।

Mustafizur Rahman 150 T20I Wickets: बांग्लादेश के तेज गेंदबाज मुस्तफिजुर रहमान ने भारत के खिलाफ सुपर-4 मैच में एक विकेट हासिल किया। उन्होंने ऑलराउंडर शाकिब अल हसन का धांसू रिकॉर्ड तोड़ डाला है।

बांग्लादेश के ऑलराउंडर शाकिब अल हसन ने इतिहास रच दिया है। वह टी20 क्रिकेट में 500 से ज्यादा विकेट और 7000 से ज्यादा रन बनाने वाले दुनिया के पहले क्रिकेटर बन गए हैं। उन्होंने यह कारनामा कैरिबियन प्रीमियर लीग 2025 के दौरान किया है।

शाकिब अल हसन का नाम उस समय सुर्खियों में आया जब 2024 में बांग्लादेश में शेख हसीना की सरकार के खिलाफ बड़े पैमाने पर छात्र आंदोलन शुरू हुए।

बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड ने दिग्गज ऑलराउंडर शाकिब अल हसन के कॉन्ट्रैक्ट के आखिरी चार महीने का बकाया पैसा नहीं भेजा है। इसके पीछे बोर्ड ने तर्क दिया है कि शाकिब के अकाउंट्स को फ्रीज कर दिया गया था।

शाकिब अल हसन के खिलाफ अरेस्ट वारंट जारी हुआ है। एक चेक के बाउंस होने के बाद उनके खिलाफ ढाका की कोर्ट ने अरेस्ट वारंट जारी किया है। उन्होंने एक बैंक से कर्ज लिया था, जिसका पैसा उन्होंने नहीं चुकाया।

ICC Champions Trophy 2025 के लिए बांग्लादेश की टीम घोषित हो गई है। अनुभवी बल्लेबाज लिटन दास और ऑलराउंडर शाकिब अल हसन को इस टीम में जगह नहीं मिली है। नजमुल हुसैन शंटो कप्तानी करेंगे।

बांग्लादेश के दिग्गज ऑलराउंडर शाकिब अल हसन बॉलिंग ऐक्शन टेस्ट में फेल हो गए हैं। बल्लेबाज के तौर पर वे चैंपियंस ट्रॉफी खेल सकते हैं। हालांकि, ऑलराउंडर के तौर पर वे टीम में ज्यादा फिट बैठते हैं।

करियर के आखिरी पड़ाव पर शाकिब अल हसन पर गेंदबाजी में एक आरोप लगा है। हालांकि, इसका ICC से कोई लेना-देना नहीं है। शाकिब पर सरे के लिए खेलते हुए संदिग्ध गेंदबाजी एक्शन के लिए रिपोर्ट किया गया।